फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रक्षाबंधन पर सिरसा के बाजारों में महिला पुलिसकर्मी तैनात, सुरक्षा कड़ी

Thu, 27 Aug 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। बाजार में गश्त करती महिला पुलिस।
विज्ञापन
विशेष गश्ती दल असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे
विज्ञापन

फोटो 13
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस ने बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। महिलाओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस विशेष सतर्कता बरतेगी। प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी।
सादे कपड़ों में महिला पुलिसकर्मी और विशेष गश्ती दल असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे। महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बस अड्डे, रेलवे स्टेशन, प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर भी पुलिस की निगरानी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को पुख्ता इंतजाम के निर्देश दिए हैं। त्योहार के दौरान बाजारों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। पुलिस का मुख्य फोकस महिलाओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था सुचारू रखना है।
विज्ञापन


यातायात और निगरानी
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि महिला पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। विशेष गश्ती दल लगातार बाजारों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर निगरानी करेंगे। बस अड्डे और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से विशेष सुरक्षा रहेगी। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौराहों व बाजारों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जरूरत पड़ने पर यातायात रूट में बदलाव या डायवर्जन भी संभव है। पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने जिले वासियों से यातायात नियमों का पालन करने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को देने की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें