फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पुलिस ने घटनस्थल का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो सिरसा । गांव चौटाला के दोहरे हत्याकांड में राजस्थान की स्पेशल टास्क फोर्स ने घटनास्थल का दौरा किया। एएसपी एससी मिश्रा डीएसपी दिनेश राजौरा ने ढाबे में बने वार्ड नंबर 23 की जांच की। इस जगह से एक बेग मिला। ढाबे मालिक से एएसपी ने जानकारी बी जुटाई। चौटाला चोंकी इंचार्ज शैलदेंर ने बताया कि राजस्थान पुलिस आयी थी और बेग लेकर गई है। बता दे की संगरिया रोड पर सोमवार रात सवा दस बजे दो युवकों की अंधाधुंध गोलियां चला कर हत्या कर दी गई। दोनों युवकों की पहचान शराब व्यवसायी प्रकाश पूनिया निवासी चौटाला व मुकेश गोदारा निवासी भारू खेड़ा के रूप में हुई थी। जानकारी के अनुसार चौटाला गांव के पास संगरिया रोड पर सोमवार एक ढाबे पर बैठकर प्रकाश और मुकेश गोदारा खाना खा रहे थे। तभी बाइक पर सवार होकर राहुल निवासी संगरिया और अंकित ने अपने साथियों के साथ अंधाधुंध गोलियां चलाकर प्रकाश ओर मुकेश की हत्या कर दी थी प्रकाश और मुकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दोनों को डबवाली के सिविल अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों आरोपियों को राजस्थान पुलिस ने संगरिया के पास पकड़ लिया। प्रकाश ने राहुल के मामा की राजस्थान में स्टूडेंट इलेक्शन में हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें