सिरसा। शहीद भगत सिंह स्टेडियम में खंडस्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर के स्कूल खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। लड़कों की अंडर-17 और अंडर-19 वर्ग में विभिन्न खेल मुकाबले करवाए गए। दूसरे दिन शाह सतनाम बॉयज स्कूल के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन रखते हुए एथलेटिक्स की स्पर्धाओं में पहला स्थान प्राप्त किया और स्कूल का नाम रोशन किया।
प्रतियोगिता में योगा स्पर्धाओं में भी लड़के और लड़कियों दोनों वर्गों ने भाग लिया और दर्शकों को उत्कृष्ट प्रदर्शन देखने को मिला। अब दोनों आयु वर्ग की विजेता खिलाड़ी जिलास्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में एईईओ हरबंस, पीटीआई कृष्ण कुमार, डीपीई रामवीर, देशराज, संतरो देवी, सरोज, नवजीत, रीना, चरणजीत, बलविंद्र सिंह, बंटी, रूपिंद्र कौर, शकुंतला सैनी, अनिल कुमार व विजय सहित अन्य खेल प्रशिक्षकों की अहम भूमिका रही।
अंडर-19 में यह रहा परिणाम
5000 मीटर दौड़
- शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सिरसा के नवीन कस्वां ने पहला,
- श्रीराम मेमोरियल स्कूल के सुल्तान ने द्वितीय
शॉटपुट
- शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सिरसा के गुरबाज सिंह प्रथम
- शाह सतनाम बॉयज स्कूल से आर्यन द्वितीय
100 मीटर दौड़
- शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सिरसा के नमन जागलान प्रथम
- शाह सतनाम बॉयज स्कूल कर्मजीत द्वितीय
-
110 मीटर हर्डल दौड़
- शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सिरसा के कमलदीप सिंह प्रथम
- शाह सतनाम बॉयज स्कूल अंशमीत द्वितीय
400 मीटर हर्डल दौड़
- शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सिरसा का कमलदीप व अलीवंद ने प्रथम व द्वितीय
-
चार गुणा 100 मीटर दौड़ में
- शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सिरसा के नमन जागलान, प्रथम
- सतलुज स्कूल का गुरवारिश द्वितीय
डिस्कस थ्रो में
- शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सिरसा का गुरबाज व आर्यन प्रथम व द्वितीय
चार गुणा 400 मीटर रिले दौड़
- पीएमश्री स्कूल कंवरपुरा का प्रिंस प्रथम
- शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल का कमलदीप सिंह द्वितीय
ट्रिपल जंप
- पीएम श्री स्कूल कंवरपुरा का शिवा प्रथम
- शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल का कमलदीप द्वितीय
जैवलिन थ्रो
- शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल का दक्ष व गुरप्रीत प्रथम व द्वितीय
पांच किलोमीटर वॉक दौड़
- शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल का उमेश व अधिराज प्रथम व द्वितीय
-
1500 मीटर दौड़
- शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सिरसा का नवीन व धिराज ने प्रथम व द्वितीय
- 200 मीटर दौड़ में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल का नमन जागलान व कर्मजीत तृतीय
-
हैमर थ्रो
- शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल सिरसा का गुरप्रीत व वंश प्रथम व द्वितीय
अंडर-19 आयु वर्ग की कबड्डी में
- पतली डाबर स्कूल की टीम प्रथम
- एवी इंटरनेशनल स्कूल की टीम द्वितीय रही।
-
अंडर-17 आयु वर्ग में यह बने विजेता
अंडर-17 आयु वर्ग लड़कों में शॉटपुट में जसमीत पहले, अविजोत संधू दूसरे व सहजप्रीत तीसरे स्थान पर रहा। लॉन्ग जंप में सुकरीत स्वामी प्रथम, आनंद कुमार द्वितीय व तुषार तृतीय पायदान पर रहे। 100 मीटर दौड़ में आनंद कुमार पहले व अरिहंत तीसरे स्थान पर रहा। 110 मीटर हर्डल दौड़ में परविंद्र प्रथम, मोहित द्वितीय व हिमांशु तृतीय स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में अमित प्रथम व अरिहंत द्वितीय स्थान पर रहा। 800 मीटर दौड़ में हनोक कंबोज, राजनदीप व सुखविंद्र सिंह क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। चार गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में शाह सतनाम जी बॉयज स्कूल प्रथम व पीएमश्री स्कूल कंवरपुरा द्वितीय रहा। हाई जंप में सनमदीप प्रथम व मोहित द्वितीय व सचिन तृतीय स्थान पर रहे। चार गुणा 400 मीटर दौड़ में अमित पहले, अरिहंत दूसरे व हरनोक तीसरे स्थान पर रहा। 1500 मीटर दौड़ में तुषार, सुखविंद्र सिंह व अलवीन क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में आनंद प्रथम, हर्ष द्वितीय व युवराज जागलान तृतीय रहा। तीन किलोमीटर वॉक दौड़ में अभिनूर सिंह पहले, साहिल दूसरे व अंकित तीसरे स्थान पर रहा। हैमर थ्रो में अभिजोत व जसमीत ने पहला व दूसरा स्थान प्राप्त किया। अभिजोत तीसरे स्थान पर रहा। अंडर-17 आयु वर्ग की खो-खो में जीएसएसएस फूलकां प्रथम व जीएचएस बरुवाली प्रथम द्वितीय रही।
योगा में भी छाई शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की खिलाड़ी
अंडर-17 आयु वर्ग की लड़कियों की योगा में शाह सतनाम जी गर्ल्स स्कूल की कर्मदीप कौर, गुरलीन इन्सां व यशमीन ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 आयु वर्ग में कायना नारंग प्रथम, सिमरनदीप कौर दूसरे व जसप्रीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं योगा के लड़कों के मुकाबलों में अंडर-17 आयु वर्ग में हन्नी ढ़ाका प्रथम रहा। जबकि मनीष व पवन क्रमश: द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।