फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण अभियान चालाया

Sun, 20 Jul 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
रानियां। बस स्टैंड पर पौधरोपण करते योग साधक। संस्था।
विज्ञापन
रानियां। पतंजलि योग समिति रानियां ने रविवार को शहर के सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण अभियान चालाया। इस दौरान समिति सदस्यों द्वारा बस स्टैंड पर खाली पड़ी जगहों पर 70 छायादार व फलदार पौधे रोपित किए। इस दौरान योग समिति के सदस्यों ने शहर के सार्वजनिक स्थलों पर नए पेड़ लगाने की जगह को चिह्नित कर साफ किया।
विज्ञापन

शहर के ट्री मैन मास्टर मनोज व समिति सदस्य सुखबीर ने बताया कि समिति का लक्ष्य अगले एक महिने में शहर के उधम सिंह पार्क, नानुआना रोड़, टाऊन पार्क, सरकारी स्कूलों, सड़क किनारों व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर 200 फलदार व फलदार पौधे और लगाने का लक्ष्य है।
उन्होंने बताया कि समिति द्वारा पिछले कई सालों से पौधे लगाने का कार्य जारी है। समिति द्वारा लगाए गए काफी पौधे पेड़ों का रूप धारण कर वातावरण में ऑक्सीजन, फल व शीतल छाया देने लगे है और संस्थानों का सौंदर्य बढ़ा रहे हैं। इनके आश्रय में हजारों पशु-पक्षी और लोग सुकून के पल बीता रहे हैं। उन्होंने बताया कि समिति सदस्य समय-समय पर छोटे पौधों को पानी, दवाई देने के साथ कटिंग व गुड़ाई का कार्य करती रहती है। पतंजलि योग समिति रानियां के सभी पदाधिकारी व योग साधकों ने पौधरोपण में सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें