फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: महिला कॉलेज में 30 बार हुई फिजिकल काउंसिलिंग, अभी 30 फीसदी सीटें रिक्त

विज्ञापन
सिरसा।राजकीय महिला महाविद्यालय
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय नेशनल महाविद्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय में इस शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया लगातार जारी है। कॉलेज की ओर से अब तक 30 बार फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित करवाई जा चुकी है। हैरानी की बात यह है कि इसके बावजूद करीब 30 फीसदी सीटें अभी रिक्त हैं।
विज्ञापन


कॉलेज प्रशासन का कहना है कि विद्यार्थियों को दाखिला दिलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जागरूकता के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को व्यक्तिगत रूप से संदेश भेजे जा रहे हैं। साथ ही कॉलेज स्तर पर भी जानकारी प्रसारित की जा रही है। कॉलेज प्रबंधन ने साफ कर दिया है कि विद्यार्थियों को अब केवल 28 अगस्त तक ही दाखिले का मौका मिलेगा।

इसके बाद पोर्टल को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार पोर्टल बंद होने के बाद लेट फीस के साथ भी दाखिला नहीं दिया जाएगा।

सिर्फ स्नातक में होंगे दाखिले

राजकीय महिला व नेशनल महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया जारी है। दोनों कॉलेजों में अब सिर्फ स्नातक में विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। 28 अगस्त तक स्नातक में लेट फीस के साथ दाखिले होंगे। जबकि स्नातकोत्तर में 19 अगस्त ही दाखिले ले सकते थे। स्नातकोत्तर में अब विद्यार्थी दाखिला नहीं ले पाएंगे। विभाग की ओर से पोर्टल को बंद कर दिया है। स्नातक में दोनों महाविद्यालय में अब तक करीब 30 बार फिजिकल काउंसिलिंग हो चुकी है, लेकिन फिर भी 30 फीसदी सीटें अभी रिक्त पड़ी हैं।
विज्ञापन




खाली सीटों पर चिंता

सीटें खाली रह जाने से कॉलेज की शैक्षणिक गतिविधियों पर असर पड़ता है। वहीं, सत्र की पढ़ाई भी प्रभावित होती है। यही कारण है कि बार-बार फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित करवाई जा रही है। अब अंतिम तारीख तय कर दी गई है, ताकि सत्र की पढ़ाई समय पर शुरू की जा सके। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम समय का इंतजार न करें और तुरंत दाखिला प्रक्रिया पूरी करें। इससे न केवल उनकी पढ़ाई नियमित होगी बल्कि कॉलेज का शैक्षणिक माहौल भी बेहतर तरीके से संचालित हो सकेगा।



राजकीय नेशनल महाविद्यालय

कुल सीट, दाखिला, रिक्त सीटें

स्नातकोत्तर

- एमए अर्थशास्त्र, 45, 17, 28

- एमए अंग्रेजी, 40, 13, 27

- एमए हिंदी, 40, 25, 15

- एमए इतिहास, 40, 27, 13

- एमए राजनीति विज्ञान, 40, 40, 0

- एमए मनोविज्ञान, 40, 25, 15

- एमए पंजाबी, 40, 22, 18,

- एमकॉम 40, 18, 22

- एमएससी केमेस्टरी, 40, 11, 29

- पीजीडीबीए, 40, 6, 34

- पीजीडीसीए, 30, 19, 11



स्नातक

- बीए आर्ट्स 1120 584 536

- बीए इवनिंग, 240 000 240

- बीए अर्थशास्त्र, 40 11 29

- बीए हिंदी, 40 31 09

- बीए गणित, 40 00 40

- बीबीए, 40 37 03

- बीकॉम, 240 129 111

- बीसीए, 80 53 27

- बैचलर ऑफ लाइफ साइंस, 160 60 100

- बैचलर ऑफ फिजिकल साइंस, 320 73 247



राजकीय महिला महाविद्यालय

कुल सीट, दाखिला, रिक्त सीटें

- बीए, 510, 445, 65

- बीबीए, 40, 33, 07

- बीकॉम, 160, 91, 69

- बीसीए, 60, 43, 17

- बीएससी लाइफ साइंस, 80, 34, 46

- बीएससी फिजिकल साइंस, 160, 40, 120

-

स्नातकोत्तर

- एमकॉम, 40, 25, 15





राजकीय महिला महाविद्यालय में स्नातक के लिए 28 अगस्त तक पोर्टल ओपन किया गया है। इच्छुक विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए स्टाफ सदस्यों की ओर से विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। स्टाफ सदस्य विद्यार्थियों को जागरूक कर रहे हैं। - शिवानी छाबड़ा, नोडल अधिकारी, दाखिला, राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें