फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सड़क हादसे में फोटोग्राफर की मौत, दो घायल

Mon, 24 Apr 2023 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शादी में फोटोग्राफी का कार्य खत्म कर लौटते समय सड़क हादसे में फोटोग्राफर की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने अज्ञात स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गुरमीत सिंह निवासी पनिहारी ने बताया कि वह शादी में फोटोग्राफी करता है। पनिहारी का अमन व दड़बी का पवन कुमार भी उसके साथ ही काम करते थे। रविवार को हम तीनों भूना में शादी में फोटोग्राफी कर बाइक पर घर आ रहे थे। शाम साढ़े आठ बजे मुसाहिबवाला बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियों ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे तीनों रोड पर गिर गए। हादसे में अमनदीप की मौत हो गई, जबकि पवन गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद वह उन्हें राहगीरों की सहायता से यहां से पवन कुमार को रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें