फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa: लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहे व्यक्ति की संदिग्ध हालात में मौत, एक महिला व उसके बेटे पर लगाया आरोप

Thu, 11 May 2023 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा /डबवाली (हरियाणा)

सार

युवक नशे का आदी था। परिजनों ने एक महिला व उसके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मृतक की मां संतोष रानी के बयान के आधार पर दो नामजद सहित एक दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में परिजनों के बयान दर्ज करते पुलिस अधिकारी।   संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सिरसा जिले के डबवाली के वार्ड नंबर सात प्रेम नगर में लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने हत्या करने का आरोप लगाया है। शहर थाना पुलिस ने मृतक की मां संतोष रानी के बयान के आधार पर दो नामजद सहित एक दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मृतक की पहचान वार्ड नंबर 15 निवासी 40 वर्षीय सिकंदर उर्फ नोलिया के तौर पर हुई है। सिकंदर विवाहित था। उसकी एक 10 वर्षीय बेटी और एक दो वर्षीय बेटा है। वह चिट्टे का नशा करता था। इस दौरान वह प्रेम नगर निवासी एक महिला सरोज रानी के संपर्क में आया और फिर लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। सिकंदर करीब पांच वर्ष से आरोपी महिला के साथ रिलेशनशिप में रह रहा था।

पुलिस को दी शिकायत में माता संतोष रानी ने बताया कि मंगलवार को उसका बेटा सिकंदर उधार दिए पैसे लेने को कह कर घर से गया था। वह नशा के आदी था। सुबह उसकी भांजी ने घर पर आकर बताया कि उसका बेटा सिकंदर प्रेम नगर में सरोज के घर पर है। जब वह वहां गई तो उसने देखा कि सरोज, उसका बेटा बोबी व एक-दो अन्य लोग ई-रिक्शा पर उसके बेटे को ले जा रहे थे। संतोष ने आरोप लगाया कि उक्त लोग उसके बेटे को सिविल अस्पताल के बाहर छोड़कर चले गए। जब तक वह अस्पताल पहुंची तो चिकित्सकों ने उसके बेटे को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


संतोष ने आरोप लगाया कि उसके बेटे को उक्त आरोपियों ने बंधक बनाकर पिटाई की है, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर डीएसपी डबवाली कुलदीप सिंह बैनीवाल, शहर थाना प्रभारी एससआई राजाराम, सदर थाना प्रभारी एसआई देवी लाल, एंटी करप्शन सेल के इंचार्ज एसआई गुरमीत सिंह जांच के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। नागरिक अस्पताल में शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में युवक की मौत के कारण का खुलासा होगा।

मृतक सिकंदर की माता संतोष रानी के बयान पर 342, 302, 201 व 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - राजाराम, शहर थाना प्रभारी, डबवाली ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें