फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगाकर आमजन को किया जागरूक

विज्ञापन
सिरसा।ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाते हुए। पुलिस - फोटो : विशेषरगंज मेले में लगा झूला।
विज्ञापन
सिरसा। धुंध के मौसम से पहले वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा के लिए जागरूक करने का अभियान शुरू हो गया है। वाहनों पर पुलिस प्रशासन की ओर से रिफ्लेक्टर टेप लगाई जा रही हैं। वीरवार को ट्रैफिक थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने शहर व आसपास के क्षेत्रों में करीब 55 ट्रैक्टर ट्रॉली पर रिफ्लेक्टर लगाकर आमजन को ट्रैफिक नियमों के बारे जागरूक किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगवाना सड़क सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है, खासकर रात या कोहरे वाले मौसम में कई बार घना कोहरा होने के चलते सड़क हादसे हो जाते हैं। इस कारण लोग अपनी जान गंवा बैठते हैं। इसलिए ऐसे हादसों को रोकने के लिए हमें ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी होना अति आवश्यक है।
थाना प्रभारी ने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बिना रिफ्लेक्टर टेप के वाहन चलाते हुए पाया गया तो मोटर वाहन अधिनियम के तहत वाहन चालक को भारी जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है। दोपहिया चार पहिया वाहन चलाते समय बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट लगाए वाहन चलाने वालों के लिए खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घने कोहरे में सड़क के बाएं किनारे को देखकर गाड़ी चलाएं यह कोहरे में सड़क पर सुरक्षित चलने का अच्छा तरीका है। उन्होंने कहा कि धुंध में आगे वाले वाहन से गाड़ी निश्चित दूरी पर रखें व वाहन की हेड लाइट को हाई बीम पर न रखें, ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती है और सामने कुछ नजर नहीं आता। इसलिए हेडलाइट को लो बीम पर रखें, ताकि सामने से आने वाले वाहन को देखने में आसानी होगी।
इससे गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा। उन्होंने कहा कि हाइवे पर सड़कों के किनारे पर बनी पीली लाइन को फॉलो करके भी आसानी से गाड़ी चलाई जा सकती है। वाहन चलाते समय कहीं मुड़ना है तो वाहन चालक ट्रैफिक नियमों अनुसार पहले से इंडिकेटर दें, जिससे दूसरी गाड़ियों को टाइम मिल सके। वाहन चालक अपने वाहनों में फॉग लाइट आवश्यक तौर पर लगवाएं, यह धुंध को काटने में मददगार साबित होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें