फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: उपमंडल कार्यालय के बाहर खड़े वाहनों के चालान काटने पर लोगों ने जताया रोष

Sat, 22 Feb 2025 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
उपमंडल कार्यालय के बाहर खड़े वाहनों को जब्त करते पुलिस कर्मचारी
विज्ञापन
कालांवाली। गांव कालांवाली में स्थित उपमंडल कार्यालय के बाहर न तो कोई सरकारी पार्किंग है, न ही पीली पट्टी है और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगा हुआ है। यहां पर ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों ने दुकानों के बाहर खड़े दोपहिया वाहनों के चालान काट दिए। जिसको लेकर लोगों ने उपमंडल प्रशासन व पुलिस के प्रति रोष जताया। उन्होंने एसपी डबवाली को भी शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन






उपमंडल कार्यालय में काम करवाने पहुंचे गुरतेज सिंह, प्रेम प्रकाश, योगेश जैन, बिंदर सिंह, कुलदीप सिंह, संदीप, विजय ने बताया कि उपमंडल कार्यालय के अंदर व बाहर पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में आमजन अपने वाहन दुकानों के बाहर खड़े करते हैं। वहां पर जाम हैफेड के गोदामों से आवागमन करने वाले ट्रकों के कारण लगता है। बावजूद इसके पुलिस के द्वारा दोपहिया वाहनों के ऑनलाइन चालान किए जा रहे हैं। लोगों ने मांग कि है कि उपमंडल कार्यालय के पास पार्किंग व पीली पट्टी की व्यवस्था करवाई जाए। ट्रकों का आवागमन उपमंडल कार्यालय के बाहर के बजाय देसूमलकाना रोड से किया जाए।



-



सरकारी कर्मचारियों के लिए भी नहीं है कोई व्यवस्था



उपमंडल कार्यालय के अंदर व बाहर रोजाना शहर कालांवाली व उपमंडल के 66 गांवों के लोग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, वाहन पंजीकरण करवाने, जमीन संबंधी कार्य करवाने, मैरिज प्रमाणपत्र बनवाने आते हैं। इसके अलावा बार एसोसिएशन के सदस्य, स्टाम वेंडर, टाइपिस्ट, सरकारी कर्मचारी भी अपने वाहन लेकर पहुंचते हैं। लेकिन उनके लिए भी वाहन खड़ा करने के लिए कोई पार्किंग की व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन








ट्रैफिक पुलिस पर अवैध वसूली के भी लगाए आरोप



ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों पर लोग अवैध वसूली करने के भी आरोप लगा रहे हैं। गांव कालांवाली निवासी गुरतेज सोढ़ी ने आरोप लगाया कि उसका भतीजा शहर कालांवाली में बच्चे को ट्यूशन पर छोड़ने जा रहा था। उनके साथ एक मरीज भी था। पुलिस ने वास्तविकता बताने पर भी उनके साथ दुर्व्यवहार किया। जबकि एक दोपहिया वाहन पर जा रहे तीन लोगों से एक हजार रुपये लेकर छोड़ दिया। उक्त मामले में उन्हाेंने एसपी डबवाली को भी शिकायत दे दी है।









यदि ऐसा कोई मामला है तो वे तुरंत संज्ञान लिया जाएगा। आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी और ऐसे कर्मचारियों पर तुंरत प्रभाव से अनुशासनात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - सिदांत जैन, एसपी, डबवाली



-





कार्यालय के बाहर वाहन लगाने के लिए मना किया हुआ है- एसडीएम



उपमंडल कार्यालय के बाहर प्राइवेट पार्किंग बनी हुई है और प्राइवेट पार्किंग के पास भी खुली जगह है। वहां पर भी लोग अपना वाहन खड़ा कर सकते हैं। कार्यालय के बाहर से धान की गाड़ियां निकलती हैं। वहां पर जाम लग जाता है। इसलिए लोगों को कार्यालय के बाहर वाहन लगाने के लिए मना किया हुआ है। - सुरेश रविश, एसडीएम कालांवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें