फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: लोगों की डीसी से गुहार, दूषित माहौल से दिलाओ मुक्ति

Tue, 05 Sep 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर में कचरे का उठान नहीं होने की जानकारी मिलने पर उपायुक्त पार्थ गुप्ता स्वयं क्षेत्र में निरीक्षण करने उतरे। निरीक्षण करने पहुंचे उपायुक्त से लोगों ने कचरे का उठान करने की गुहार लगाई। उपायुक्त से बोले-दूषित माहौल से मुक्ति दिलाओ। उपायुक्त ने मंगलवार को बस स्टैंड ,देवीलाल चिल्ड्रन पार्क और गोशाला रोड के हालातों का निरीक्षण किया। मौजूदा हालात देखकर उपायुक्त नाखुश नजर आए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आपका कार्य संतोषजनक नहीं है। इसका समय रहते हुए निपटान करवाएं। उपायुक्त ने निर्देश दिए कि दो से तीन दिन में इस समस्या का समाधान होना चाहिए। शहर से सारा कूड़ा उठाना चाहिए और प्लांट पर ट्रीट भी हो। उपायुक्त ने कहा कि मेरी जानकारी में आया है कि प्लांट में कोई दिक्कत लोकल लेवल पर आ रही है। अधिकारियों को निर्देश दिए है कि उस समस्या का समाधान भी जल्द से जल्द करें।

उपायुक्त के डंपिंग प्वाइंट देखने की जानकारी अधिकारियों को पहले से थी। मौजूदा हालात देखकर उपायुक्त ने जब अधिकारियों से हालात पैदा होने संबंधी सवाल किए तो ईओ, एक्सइएन नजरें चुराते नजर आए। वहीं सीएसआइ भी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। हैरानी की बात है कि 15 दिनों से ज्यादा का वक्त सफाई व्यवस्था को बिगड़े हुए हो गया है। लेकिन कोई ठोस कदम प्रशासन नहीं उठा पाया है। वहीं अधिकारिक सूत्रों की माने तो एक माह का वक्त कम से कम इस व्यवस्था को सुधारने में लगेगा। ऐसे में जल्द ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल का सिरसा दौरा है। यदि यह हालात नहीं सुधरते हैं तो अधिकारियों के लिए बड़ी समस्या पैदा हो सकती है।
विज्ञापन



50 प्रतिशत कचरे का भी नहीं होता है निस्तारण
उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने उन्होंने नगर परिषद ईओ व एक्सईएन से पूछा कि प्रतिदिन कितने कूड़े का निपटान किया जा रहा है। अधिकारियों ने जवाब दिया कि ग्रामीणों के विरोध के चलते ज्यादा उठान नहीं हो पा रहा है। एक गाड़ी कचरा सेग्रीगेट होने के बाद ही दूसरी गाड़ी प्लांट में जाती है। ऐसे में बमुश्किल 40 से 50 मीट्रिक टन ही कूड़े का उठान हो पाता है। उपायुक्त ने कहा कि ऐसे नहीं चलेगा। इस कार्य में तेजी लाओ। ग्रामीणों से बात करो और समस्या का समाधान करो। ईओ व एक्सईएन ने कहा कि दो-तीन दिन में पूरी तरह से कूड़े का उठान शहर से हो जाएगा।



लोग बोले, कब उठेगा कूड़ा सर, डीसी बोले - दो से तीन दिन में होगा समाधान
देवीलाल चिल्ड्रन पार्क की कॉलोनी के लोगों ने निरीक्षण के दौरान उपायुक्त से मुलाकात की। सुरेंद्र शर्मा, रजनीश बंसल, राजेंद्र डावर आदि ने उपायुक्त से मांग रखी कि देवीलाल चिल्ड्रेन पार्क के पास का एरिया देख ही लिया है सर। कब उठेगा कूड़ा सर। लोगों का पार्क में घूमना मुश्किल हो गया है। इस पर उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि आपके एरिया का मैंने निरीक्षण किया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दो से तीन दिनों के अंदर आपके एरिया के कूड़े का उठान कर दिया जाएगा ।

मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन
देवीलाल चिल्ड्रेन पार्क के आस पास के कॉलोनीवासियों ने कहा कि उपायुक्त ने दो दिनों का आश्वासन दिया है। हम तीन से चार दिन देते हैं। हमारे यहां से कूड़े का उठान होना चाहिए। लोगों ने कहा कि यदि कूड़े का उठान नहीं होता है तो सिरसा में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान उनसे हर कीमत पर मुलाकात करें। पूरे मामले से उन्हें अवगत करवाएं और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।

एजेंसी के कूड़े के निपटान को लेकर होगी जांच
गांव बकरियांवाली में पुरानी एजेंसी ने पांच से सात एकड़ कूड़े का उठान करना है। इस कूड़े का कंपनी ने निस्तारण करना है। लेकिन वह एक निजी व्यक्ति के खेत में इस कूड़े को डाल रही है। जिसको लेकर नगर परिषद के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। इस मामले में उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने कहा कि एजेंसी अगर ऐसा कर रही है तो इस मामले की जांच करवाई जाएगी।

शहर में कूड़े के उठान की समस्या है। इसी जानकारी मुझे प्राप्त हुई थी। इसलिए आज डंपिंग प्वाइंटों का निरीक्षण किया है। स्थिति संतोषजनक नहीं है। अधिकारियों इस व्यवस्था को सुधारने के निर्देश दिए हैं। नगर परिषद के अधिकारियों ने दो से तीन दिन में शहर से कूड़े का उठान करने की बात कहीं है। सफाई व्यवस्था पर नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन

-पार्थ गुप्ता, उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें