फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी के व्यक्तित्व या भविष्य को सही मोड़ देने में गुरु की सबसे बड़ी भूमिका : कुलपति

Tue, 05 Sep 2023 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। किसी के व्यक्तित्व या भविष्य को सही मोड़ देने में गुरु की सबसे बड़ी भूमिका होती है। एक गुरु ही इंसान को जीवन का सही मार्ग चुनने की समझ देता है और इसी के जरिए सफलता की सीढ़ियों तक पहुंचा जा सकता है। यह बात चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अजमेर सिंह ने कही।
विज्ञापन

चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, पंजाबी विभाग, हिंदी विभाग, रसायन विज्ञान विभाग सहित अनेक विभागों ने यूनिवर्सिटी स्कूल फॉर ग्रेजुएट स्टडीज में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने कहा कि हरियाणा में साक्षरता दर 80 प्रतिशत से अधिक है।
कुलपति मलिक ने शिक्षकों को कहा कि विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों को नवीनतम तकनीक अपनाने के साथ-साथ विश्वभर में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे आमूलचूल परिवर्तनों के बारे में अवगत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति के नए अवसर पैदा करेगी। शिक्षा ही एकमात्र ऐसा हथियार है जो समाज, देश व दुनिया को बदल सकता है, दुनिया को बेहतर बनाने की दिशा में सबसे अग्रणी भूमिका में शिक्षक ही रहते हैं।
विज्ञापन


कुलपति ने कहा कि भारत देश के विकास में अध्यापक वर्ग का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आजादी के समय भारत में साक्षरता दर महज 18 प्रतिशत थी जो अब 75 प्रतिशत से अधिक हो चुकी है और हरियाणा प्रदेश में साक्षरता दर 80 प्रतिशत से अधिक है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय का प्रशासन हर संभव सुविधा देने का निरंतर प्रयास कर रहा है ताकि विद्यार्थी अपनी प्रतिभा का सर्वोत्तम विकास कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें