सिरसा। प्राण वायु देवता पेंशन स्कीम में जिले में 287 पेड़ों का चयन किया गया है। इन्हें सरकार की ओर से 2750 रुपये वार्षिक पेंशन दी जाएगी। मुख्यमंत्री के कार्यकाल के नौ वर्ष पूरे होने पर सरकार ने पेंशन लागू की है। जिले में 75 वर्ष से अधिक आयु वाले पेड़ों का चयन करने के लिए वन विभाग ने कमेटी बनाई थी। सर्वे के दौरान गांव खैरेकां में चयनित किया गया बरगद का पेड।