फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: निजी अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर मरीज ने की आत्महत्या

Thu, 05 Mar 2026 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के डबवाली रोड स्थित निजी अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर मरीज ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान रोड़ी थाना क्षेत्र के गांव कुरुंगावाली निवासी 52 वर्षीय रघुबीर सिंह के रूप में हुई है। घटना वीरवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। रघुबीर सिंह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था और डबवाली के एक अस्पताल से उसका इलाज भी चल रहा था। पेट में तकलीफ होने के कारण परिजनों ने उसे डबवाली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। बताया जा रहा है कि वीरवार सुबह जब अस्पताल स्टाफ मरीज को दवा देने के लिए उसके बेड पर पहुंचा तो वह वहां नहीं मिला। स्टाफ ने उसकी तलाश शुरू की तो अस्पताल की ऊपरी मंजिल पर बनी लोहे की सीढ़ी के साथ उसका शव लटका हुआ मिला। रघुबीर सिंह ने साफे से फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और परिजनों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें