संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से लड़ाई-झगड़ों में घायल करीब 13 लोग उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे। इनमें सेक्टर-20 निवासी समर दीप, भादरा (राजस्थान) निवासी कालू, प्रीतनगर की रिद्धिमा, शमशाबाद पट्टी के विनोद कुमार, न्यू हाउसिंग बोर्ड के लोकेश बिश्नोई, जोधकां की नीमो देवी, पन्नीवाला मोटा के राजेंद्र, हनुमानगढ़ के राहुल, सेक्टर-19 हुडा के रवि कुमार, जोधकां के अर्जुन, इंद्रपुरी मोहल्ला के विजय, जेजे कालोनी के सतबीर, खैरपुर के अर्जुन व मुकेश, प्रेम नगर के दीपक, शक्तिनगर के अभिषेक और वाल्मीकि चौक के किशन कुमार सहित कई लोग उपचार लेने के लिए अस्पताल पहुंचे।