फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिक किराया देकर लोगों को लेना पड़ा प्राइवेट वाहनों का सहारा

Thu, 13 Apr 2017 12:33 AM IST
amarujala/Sirsa
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मियों द्वारा बसों का चक्का जाम करने से हर यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। इसी कड़ी में बुधवार को भी यात्री परेशान हुए। अधिक किराया देकर लोगों को प्राइवेट वाहनों पर सवार होकर जाना पड़ा। बुधवार को भी प्राइवेट वाहनों के चालाकों ने लोगों से मनचाहा किराया वसूला।
विज्ञापन


रानियां से मलोट जाने के लिए सिरसा बस स्टैंड के बाहर पहुंचे भजन सिंह ने कहा कि वह काफी देर से बस का इंतजार कर रहा है। प्राइवेट वाहन भी नहीं मिल रहा है। जरूरी काम से जाना है। बड़ी दिक्कत हो रही है।
गांव खारियां के राजबीर ने बताया कि वह हर रोज सिरसा में पढाई करने के लिए आता है। पिछले तीन दिन से परेशान हो रहे हैं। विद्यार्थियों को तो प्राइवेट वाहनों वाले भी नहीं चढ़ाते। पहले डबल किराया देने की बात कहते हैं तब जाकर वाहनों में बैठने दिया जाता है।
विज्ञापन


बस स्टैंड के बाहर वाहन के इंतजार में खड़े हरी राम ने बताया कि वह बड़ी मुश्किल से कैथल से सिरसा पहुंचा है। रास्ते में कई जगह पर वाहन बदले तब जाकर सिरसा आ सका। अब हनुमानगढ जाने के लिए कोई वाहन नहीं मिल रहा। काफी देर हो गई है बड़ी परेशानी हो रही है गर्मी के मौसम में।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें