फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जमीन विवाद में पार्षद को लगीं गंभीर चोटें

Fri, 13 Mar 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव फतेहपुरिया के खेत में बुधवार शाम जमीन विवाद में हुआ दो गुटों में झगड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। गांव फतेहपुरिया के खेत में बुधवार शाम जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में झगड़ा हुआ। इसमें रानियां के पार्षद पवन कालड़ा को गंभीर चोटें लगी हैं। उनका उपचार नागरिक अस्पताल सिरसा में चल रहा है।
पीड़ित पार्षद पवन कालड़ा ने बताया कि जनवरी 2025 में उन्होंने गांव फतेहपुरिया में बनवारी लाल व रोहतास कुमार पुत्र बीरबल से करीब साढ़े 43 लाख रुपये में चार एकड़ जमीन ली थी। कब्जा लेने के बाद उसमें खेत में एक पानी का टैंक व चारों ओर तारबंदी की। मौजूदा समय में उनके खेत में किन्नू का बाग तथा सरसों व चना की फसलें लगी हुई हैं। इस पर गांव खारियां निवासी रामस्वरूप कब्जा करना चाहता है।
विज्ञापन

बुधवार शाम जब वह खेत में लगे मजदूरों का हिसाब करने गए तो वहां पर पहले से मौजूद रामस्वरूप तथा अन्य 5 से 6 लोगों ने उन पर और उनकी गाड़ी पर तेज धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला किया। आरोपी उन्हें पीट कर भाग गए।
इस घटना में उनके हाथ सहित अन्य अंगों पर गंभीर चोटें लगीं। घायल अवस्था में वह गाड़ी लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानियां में पहुंचे। जहां से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर नागरिक अस्पताल सिरसा रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित पवन कालड़ा ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई है लेकिन न तो पुलिस ने अब तक उनके बयान दर्ज किए हैं और न ही हमलावरों पर कोई कार्रवाई की गई है। शहर थाना प्रभारी गुरनविंद्र सिंह ने बताया कि अब तक मामले में बयान दर्ज नहीं हुए हैं। बयानों के आधार पर ही मामले की जांच जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें