फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में नए ट्रांसफार्मर लगाने के लिए पार्षदों ने बिजली निगम को जगह की सौंपी सूची

विज्ञापन
parshad gate list electricity department for insttal transformers - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
शहर में बाजारों और रिहायशी कॉलोनियों में बिजली निगम को पहले ट्रांसफार्मर रखने के लिए जगह नहीं मिल रही है। आलम यह है कि बिजली निगम को ट्रालियों पर ट्रांसफार्मर रखकर बिजली आपूर्ति करनी पड़ रही है। लेकिन शहर के वार्ड पार्षदों ने बिजली निगम के साथ मीटिंग करके उन्हें शहर के बाजार व रिहायशी एरिया में ट्रांसफार्मर के लिए जगह दिलवाने की जिम्मेदारी ली है। अब लोगों को जल्द ही लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। इस संबंध में पार्षदों के साथ बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता रविंद्र कालीरमण से मीटिंग भी हो चुकी है।
विज्ञापन

शहर में 31 वार्ड हैं, बिजली निगम को शहर के गीता भवन, पीएनबी वाली गली, बाजारों और रिहायशी क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर रखने के लिए जगह नहीं मिल रही है। कुछ दिनों पहले इंडस्ट्री सब डिवीजन के एसडीओ पुष्पेंद्र कौशल हिसारिया बाजार में ट्रांसफार्मर रखने के लिए गए तो दुकानदारों ने मना कर दिया। इसके बाद बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता ने पार्षद प्रतिनिधि अमित सोनी, हरदास सिंह रिंकू, हरीश सैनी, सुुनील सहारण के साथ मीटिंग की। पार्षदों ने बिजली निगम के अधिकारियों को अपने एरिया में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जगह बताई।
इन जगहों पर रखे जाएंगे नए ट्रांसफार्मर
शहर के वार्ड नंबर 6 में माल गोदाम रोड पर नया ट्रांसफार्मर लगाने, वार्ड 19 में मनमोहे शोरूम के सामने नया ट्रांसफार्मर लगाने, बाबा रामदेव व सूरतगढ़िया बाजार में नया ट्रांसफार्मर लगाने बारे, मिनर्वा स्कूल के पास नया ट्रांसफार्मर लगाने बारे, नामधारी आरे वाली गली में नया ट्रांसफार्मर लगाने, वार्ड नंबर 18 में कच्चा बास एरिया में नया ट्रांसफार्मर लगाने का फैसला हुआ। इसके अतिरिक्त भारत नगर, भगत सिंह, परशुरामनगर, गणेश विहार और हरि विष्णु कालोनी में ट्रांसफार्मर लगाने पर सहमति बनी।
विज्ञापन

पार्षदों के साथ ग्रुपों में शहर में नए ट्रांसफार्मर लगाने पर चर्चा की गई। पार्षदों ने अपने क्षेत्र में जगह का निर्धारण करके सूची दे दी है। नए ट्रांसफार्मर से कम वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या से लोगों को निजात मिलेगी।
विज्ञापन

- रविंद्र कालीरमण, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें