फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बोर्ड की 12वीं में परनीत ने किया सिरसा में टॉप : जिले में 84.49 फीसदी विद्यार्थी पास, पिछले साल से छह फीसदी कम

Tue, 16 May 2023 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञान संकाय में प्रदेश में तीसरे नंबर व जिला टॉपर परनीत कौर परिवार के साथ केक काटकर खुशी मनात
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सोमवार को हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने बारहवीं का परीक्षा परिणाम जारी किया। जिले का परीक्षा परिणाम 84.49 फीसदी रहा, जोकि पिछले साल की तुलना में छह फीसदी कम है। वहीं, पिछले साल की भांति इस बार भी जिले में लड़कियों ने बाजी मारी है। जिले में टाॅप तीन स्थान पर चारों छात्राएं हैं।

जिले के 11319 विद्यार्थियों ने बारहवीं की बोर्ड परीक्षा दी थी। इसमें से 9563 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास कर ली है। 1756 विद्यार्थियों की रि-अपीयर आई है। सोमवार को सुबह से ही विद्यार्थी परीक्षा परिणाम का इंतजार करे रहे थे। दोपहर बाद हरियाणा बोर्ड ने अधिकारिक वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। इसके बाद विद्यार्थियों में परिणाम देखने की होड़ लग गई। परिणाम घोषित होते ही स्कूल संचालकों ने विद्यार्थियों को स्कूलों में बुलाया और बधाई दी। विद्यार्थियों ने शिक्षकों, अभिभावकों के साथ खुशी साझा की।
विज्ञापन


इस बार जिले में टॉप तीन में दो छात्राएं सरकारी स्कूल व दो छात्राएं निजी स्कूल हैं। इसमें से तीन छात्राएं ग्रामीण क्षेत्र की हैं। आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा परनीत कौर ने विज्ञान संकाय में प्रदेश में तीसरा और जिले में पहला स्थान हासिल किया। परनीत ने 500 में से 492 (98.4) फीसदी अंक लिए है। चामल गांव की न्यू विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तमन्ना ने 491 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया है। छात्रा सिमरन व राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की दिया ने 488 अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।


सेल्फ स्टडी कर परनीत ने जिले में किया टॉप, अब आईएएस बनकर करना चाहती है लोगों की सेवा

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। हरियाणा शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। जिले के झिड़ी गांव की परनीत कौर ने प्रदेशभर में तीसरा स्थान पाया है व जिले में टॉप किया है। तमन्ना ने जिले में दूसरा व सिमरण और दिया ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

जिले की इन चारों टॉपरों की कहानी भी मेहनत, संघर्ष व आत्मविश्वास से भरी है। जिला टॉपर परनीत कौर छह घंटे स्कूल में पढ़ाई के बाद 6 घंटे घर पर पढ़ाई कर सह स्थान हासिल किया है। अब वह आईएएस बनकर लोगों की सेवा करनी चाहती हैंं। तमन्ना ने अपने पिता के साथ खेती और माता के साथ घर का काम करने के बाद अपनी पढ़ाई की। आइए जानते हैं टॉपरों के संघर्ष की कहानी उन्हीं की जुबानी...

12वीं में प्रवेश के साथ ही निर्धारित कर लिया था लक्ष्य

मैंने प्रदेशभर में साइंस स्ट्रीम में तीसरा स्थान व जिला टॉप कर पिता गुरनाम सिंह का सपना पूरा किया है। इस सपने के लिए मुझे मेरे ताऊ ने प्रेरित किया। स्कूल लगाने के बाद छह घंटे की अलग से पढ़ाई करती थी। मेरे पिता एक किसान हैं। घर की आर्थिक स्थिति कुछ ठीक नहीं है। इसके कारण कभी ट्यूशन क्लास भी नहीं ली। मैंने बारहवीं कक्षा में प्रवेश करने बाद ही लक्ष्य निर्धारित कर लिया था कि 97 से ज्यादा अंक लेने हैं। मेरा सपना आईएएस बनकर लोगों की सेवा करना है। - परनीत कौर, जिला टाॅपर


सेल्फ स्टडी की, अब सीए बनना है
मैं पढ़ाई के साथ - साथ अपने पिता को खेती और माता को घर का काम करवाती थी। मैंने समय पर नहीं कंटेंट पर ध्यान दिया। स्कूल में करवाए जाने वाले टेस्ट परीक्षाओं पर ध्यान रखा। सुबह के समय पढ़ती थी। सेल्फ स्टडी पर काम किया। कोई ट्यूशन नहीं ली। मैंने हमेशा फोकस कर पढ़ाई की। वह सीए बनना चाहती है।
विज्ञापन


- तमन्ना, जिले में द्वितीय।

सोशल मीडिया से रखी दूरी, सीए की तैयारी कर रही हूं।

मैंने कभी सोशल मीडिया का इस्तेमाल कभी नहीं किया। दिन में सिर्फ एक घंटे मनोरंजन के लिए मोबाइल पर कुछ देखती थी। जैसे-जैसे शिक्षकों ने कहा, वैसे-वैसे ही पढ़ाई की। परीक्षा की तैयारी में परिवार ने मेरा बहुत सहयोग किय। जब भी पढ़ने के लिए बैठती थी, परिवार वाले मोटिवेट करते थे। अब मैं सीए की तैयारी कर रही हूं। इसकी प्रवेश परीक्षा जून में होगी। मेरे पिता खेती बाड़ी का काम करते हैं। - सिमरन, जिले में तृतीय।

विज्ञान संकाय में प्रदेश में तीसरे नंबर व जिला टॉपर परनीत कौर परिवार के साथ केक काटकर खुशी मनात

विज्ञान संकाय में प्रदेश में तीसरे नंबर व जिला टॉपर परनीत कौर परिवार के साथ केक काटकर खुशी मनात

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें