फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सीडीएलयू में सांस्कृतिक गतिविधियों को दिया जाएगा बढ़ावा, 75 लाख रुपये अनुमोदित

Tue, 16 May 2023 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय ने युवा कल्याण समिति के लिए 75 लाख का बजट अनुमोदित किया है।
विज्ञापन

सोमवार को विश्वविद्यालय के युवा कल्याण समिति की वार्षिक बैठक की अध्यक्षता कुलपति प्रो. अजमेर सिंह मलिक ने की। कमेटी कक्ष में आयोजित बैठक में सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और वर्ष 2023-24 के लिए 75 लाख रुपये के वार्षिक बजट को अनुमोदित किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2023-24 के कैलेंडर ऑफ एक्टिविटिज को भी सर्वसम्मति से पारित किया गया।
कुलपति डॉ. अजमेर सिंह मलिक ने कहा कि किताबी ज्ञान के साथ-साथ विद्यार्थियों को सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। विद्यार्थियों को समाजहित के कार्यों में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंंने कहा कि किसी भी विश्वविद्यालय का युवा कल्याण निदेशालय विद्यार्थियों की प्रतिभा को तराशने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करता है। सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने से छात्रों में प्रबंधकीय दक्षता एवं कौशल विकसित होता है और यह कौशल जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उनके काम आता है। विभिन्न संस्कृतियों का मिश्रण होने से विद्यार्थियों का व्यक्तित्व विकसित होता है। कुलपति ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए संगीत में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए हॉबी क्लासेज शुरू करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

इस बैठक में मई 2022 में हुई बैठक की मिनट्स को भी पारित किया गया। बैठक का संचालन युवा कल्याण निदेशक व युवा कल्याण समिति की सदस्य सचिव डॉ. मंजू नेहरा द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि महर्षि मारकंडेश्वर विश्वविद्यालय, मुलाना, अंबाला में आयोजित 36वें इंटर यूनिवर्सिटी नॉर्थ-वेस्ट जोन यूथ फेस्टिवल में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने संगीत, थियेटर, नृत्य, साहित्यिक एवं ललित कला आदि प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ पदक प्राप्त किए थे। इसके अलावा राष्ट्रीय युवा महोत्सव में सीडीएलयू की टीमों ने चार रजत पदक व एक कांस्य पदक हासिल किए।
विज्ञापन


इस प्रकार किया होंगे कार्यक्रम
डॉ. मंजू नेहरा ने बताया कि अगस्त 2023 में फोक फेस्टिवल और स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार सितंबर में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता, चौधरी देवीलाल की जयंती मनाई जाएगी। अक्टूबर में वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। नवंबर में विश्वविद्यालय का 10वां युवा महोत्सव मनाया जाना प्रस्तावित है। जनवरी 2024 में गणतंत्र दिवस व फरवरी में वसंत महोत्सव, मार्च 2024 में महिला दिवस और अप्रैल में विश्वविद्यालय स्थापना दिवस मनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें