फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नेटबाल में पन्नीवाला की लड़कियों ने मारी बाजी

विज्ञापन
ओढां।गांव पन्नीवाला मोटा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित खेलकूद प्रति
विज्ञापन
ओढां। गांव पन्नीवाला मोटा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को 69वीं जिलास्तरीय नेटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुरुआती मैच में अंडर 17 में लड़कियों का पहला मुकाबला पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पन्नीवाला मोटा व गुरु रामदास पब्लिक हाई स्कूल पाना के बीच हुआ। असमें पन्नीवाला मोटा की लड़कियों ने बाजी मारी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप-जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार श्योराण व विशिष्ट अतिथि के रूप में ओढां के खंड शिक्षा अधिकारी अमन पाल गोदारा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एईओ अनिल कुमार व गांव की सरपंच मंजू बेनीवाल ने की। विद्यालय के प्राचार्य मंजीत कुमार ने आए हुए सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का हार्दिक स्वागत किया।

कार्यक्रम के कन्वीनर के रूप में रोशन लाल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैच रेफरी के तौर पर समीर, हिमांशु स्वामी, ऋषभ व जस्सी ने विशेष योगदान दिया। उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि उप जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार ने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वे बढ़ चढ़कर खेलों में भाग लें और नशे से दूर रहें।
विज्ञापन


इस अवसर पर ओढां के प्राचार्य विक्रमजीत, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रानियां के प्राचार्य शमशेर शर्मा, ब्रिजेश कुमार डीईपी व गांव पन्नीवाला के नेटबाल के विशेष कोच अनिल कस्वां उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें