फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शिव महापुराण कथा सुनाने के लिए पंडित प्रदीप मिश्रा पहुंचे सिरसा

Sat, 24 Feb 2024 09:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में कथा वाचक प्रदीप मिश्रा का अभिवादन किया गया। 
विज्ञापन
सिरसा। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में तारा बाबा कुटिया में 25 फरवरी से दो मार्च तक रोजाना दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक शिव महापुराण कथा होगी। एक सप्ताह के इस कार्यक्रम के लिए कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शनिवार को सिरसा पहुंचे।
विज्ञापन

बाजारों में इंतजार कर रहे लोगों ने फूल मालाओं से कथावाचक पंडित मिश्रा का स्वागत किया। इसके लिए महाराष्ट्र, राजस्थान, दिल्ली, पंजाब, हैदराबाद, रेवाड़ी, भिवानी क्षेत्र के लोग पहुंचने लगे हैं। उम्मीद है कि शनिवार शाम तक करीब 10,000 लोग पहुंच जाएंगे।
वायुसेना परिसर से एक गाड़ी में सवार कथावाचक पंडित मिश्रा को कड़ी सुरक्षा के बीच बाजारों से होकर कुटिया तक लाया गया। विधायक गोपाल कांडा और कुटिया के मुख्य सेवक गोबिंद कांडा ने भी उनका स्वागत किया। उनका काफिला सांगवान चौक, लालबत्ती चौक, आंबेडकर चौक, परशुराम चौक, हिसारिया बाजार, भगत सिंह चौक, घंटाघर चौक, बाबा बिहारी समाधि, संत रविदास चौक, श्री खाटू श्याम मंदिर के सामने से होकर कुटिया के मुख्य द्वार पर पहुंचा।
विज्ञापन

कुटिया में पहुंचने पर कथावाचक ने भगवान शिव की 108 फुट ऊंची विशाल प्रतिमा के समक्ष हाथ जोड़कर शीश नवाया। कुटिया परिसर में मौजूद हजारों श्रद्धालु ने उनका भव्य स्वागत किया। कुटिया में उन्होंने श्री बाबा तारा की समाधि पर शीश नवाया और शिवालय में आकर पूजा की। इसके बाद उन्हें संत निवास ले जाया गया। वहां पर उनके ठहरने की व्यवस्था की गई है। रविवार दोपहर 12 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी और दोपहर दो बजे से पांच बजे तक शिव महापुराण कथा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें