फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : सरपंच बोलते-बोलते मौका मिलते ही सच में बना दिया सरपंच

विज्ञापन
गांव गुसाईंआना में सरपंच रघुवीर सिंह हेड़ी ग्रामीण के बीच। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
नरेश बैनीवाल
विज्ञापन

चोपटा। हरियाणा में अक्सर बिना पद के ही लोग उनका उपनाम बना देते हैं। साथ वाले अक्सर संबोधन प्रधान बोलेंगे तो किसी को नंबरदार, कोई सरपंच बोलने लगेगा तो कोई फौजी। हालांकि इन उपनाम उनकी वास्तविक जिंदगी में कोई लेनादेना नहीं होता। परंतु जिले के गांव गुसाईंआना में सरपंच बोलना को एक युवा के लिए हकीकत बन गया। ग्रामीण युवक को ऐसे ही सरपंच उपनाम से बुलाने लगे। परंतु अब जब पंचायत चुनाव संपन्न हुए तो ग्रामीणों ने उसे चुनकर सरपंच उपनाम को सच साबित कर दिया।
राजस्थान की सीमा से सटे हरियाणा के सिरसा जिले के अंतिम गांव गुसाईंआना में इस बार सरपंच का पद अनुसूचित जाति के पुरुष वर्ग के लिए आरक्षित था। ऐसे में गांव के पढ़े लिखे युवा रघुवीर सिंह हेड़ी ने ग्रामीणों के कहने पर नामांकन दाखिल कर दिया। रघुवीर ने अपने मुकाबले में खड़े तीन अन्य प्रतिद्वंद्वियों को हराकर सरपंच पद पर कब्जा कर लिया। रघुवीर के लिए यह जीत इसलिए भी सुखद है कि ग्रामीण उसे ऐसे ही बातचीत के दौर में करीब एक साल से सरपंच उपनाम से बुलाते आ रहे थे। और जब मौका आया तो ग्रामीणों ने उसे 210 मतों से विजयी बना दिया। संवाद
विज्ञापन

ग्रामीणों ने अपना कहा वादा पूरा कर बनाया सरपंच
1809 मतदाताओं वाले गांव गुसाईंयाना में पहली बार सरपंच का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हुआ था। चुनाव में सरपंच पद के लिए रघुवीर के अलावा 3 उम्मीदवारों ने भी दावेदारी जताई थी। नवनिर्वाचित सरपंच रघुवीर सिंह हेड़ी ने बताया कि उनके सरपंच बनने की कहानी काफी रोचक है। 1 साल पहले क्रिकेट खेलते समय युवा साथी खिलाड़ियों ने कहा कि इस बार सरपंच आपको बनाया जाएगा। युवाओं के साथ मिल मिलजुल कर रहने के कारण उसी समय से ग्रामीण युवा उसे सरपंच कहने लगे। जब चुनाव का समय आया तो 3 अन्य उम्मीदवार नरेश कुमार, मुकेश कुमार और रवि कुमार ने भी पर्चा दाखिल कर दिया। लेकिन ग्रामीणों ने अपनी कही हुई बात को सही करते हुए रघुवीर सिंह हेड़ी को 210 मतों से विजय दिलाकर सरपंच पद की कमान सौंपी।
समस्याओं का समाधान करवाना प्राथमिकता
रघुवीर ने बारहवीं तक शिक्षा हासिल की है और खेती बाड़ी के काम में ज्यादा रुचि रखते हैं। नवनिर्वाचित सरपंच रघुवीर सिंह ने बताया कि गांव में पिछले कार्यकाल में कई अच्छे कार्य करवाए गए, लेकिन इसके बावजूद भी कई समस्याएं अभी बाकी हैं। उनका समाधान करना उसकी प्राथमिकता रहेगी। जिनमें मिडिल स्कूल को अपग्रेड करवाना, गांव में खेलों की बेहतर व्यवस्था करवाना, सबसे महत्वपूर्ण काम गुसाईं महाराज की जोहड़ी में हमेशा के लिए पानी का प्रबंध करवाना रहेगी।
विज्ञापन

गांव में अब तक बने सरपंच
ग्रामीण बलजीत सिंह, रामेश्वर, बंसीलाल, भादर सिंह, राम सिंह, नरसी, विनोद कुमार ने बताया कि गांव में पहला सरपंच श्योकरण खोड को बनाया गया। इसके बाद श्रीचंद न्योल, नत्थुराम खोड, मामकोरी, रामकिशन खालिया, रामनिवास, दड़िया देवी पत्नी लादूराम, शंकर माली, भूप सिंह बैनीवाल, रामनिवास बिश्नोई, विनोद बिश्नोई ने गांव के विकास में काफी योगदान दिया। अबकी बार गांव में 10 वार्ड पंचों में रचना सोनी, पंछी सिंह, महावीर, राजेंद्र, वीरू सिंह, सुनीता, सुमन, लीलावती के साथ नवनिर्वाचित सरपंच रघुवीर सिंह को गांव में विकास कार्य करवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें