फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नहीं हो पाए पैक्स के चुनाव, चुनाव अधिकारी ने किया फोन बंद, एक पक्ष के पास था कोरम पूरा

विज्ञापन
अपने सहयोगी सदस्यों के साथ पैक्स में मौजूद प्रत्याशी रामनाथ। 
विज्ञापन
ओढां। दि ओढां बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति (पैक्स) के प्रधान व उपप्रधान के लिए बुधवार को होने वाले चुनाव नहीं हो पाए। वोटिंग का समय 11:30 बजे निर्धारित किया गया था। एक पक्ष 11 बजे से पहले ही पहुंचा गया था, लेकिन चुनाव अधिकारी नहीं पहुंचे। कमेटी सदस्यों ने जब उन्हें फोन करना चाहा तो उनका फोन आया।
विज्ञापन

इस पक्ष के पास कोरम पूरा था। करीब डेढ़ घंटे तक चुनाव अधिकारी का इंतजार करने के बाद सभी सदस्य लौट गए। पैक्स के कुल 10 सदस्य हैं, जिनमें से प्रधान व उपप्रधान का चुनाव होना है। इसके लिए सभी सदस्यों को करीब 18 दिन पूर्व ही एजेंडा भेज दिया गया था। प्रधान पद के लिए रामनाथ ख्योवाली के पक्ष में सात सदस्य पहुंच गए, जबकि तीन सदस्य नदारद रहे।
विभागीय नियमानुसार सात सदस्यों के होने के बाद कोरम पूरा माना जाता है। हालांकि कोरम पूरा था, लेकिन चुनाव अधिकारी निरीक्षक वेदप्रकाश सुथार सहकारी समितियां डबवाली नहीं पहुंचे। इसके चलते चुनाव नहीं हो पाए। प्रधान पद के दावेदार रामनाथ ख्योवाली व उनके सहयोगी सदस्यों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि चुनाव अधिकारी दूसरे पक्ष के दबाव में आकर चुनाव में नहीं पहुंचे और जानबूझकर फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन

उनके पास कोरम पूरा था, चुनाव हो सकते थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने चुनाव अधिकारी से अनेक बार संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन मंगलवार सायं से उनका फोन बंद आ रहा है। जबकि एआर डबवाली संजीव कुमार से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी तक उन्हें डबवाली का चार्ज नहीं मिला है। प्रधान पद के दावेदार रामनाथ सहकारी भूमि विकास बैंक के डायरेक्टर व गांव के पंचायत मैंबर रह चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें