फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन प्लांट का अभी नहीं हुआ ट्रायल, इंजीनियर के इंतजार में 20 दिनों से अटका कार्य

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में लगाया गया ऑक्सीजन प्लांट - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में 20 दिन पहले ऑक्सीजन प्लांट लगा तैयार कर दिया गया, लेकिन उसके पार्ट में तकनीकी खराबी होने के कारण ट्रायल नहीं हो पाया। जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 अगस्त को देशभर के ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करने की चर्चा चल रही है। जिसके चलते प्लांट को शुरू करवाने को लेकर उच्च अधिकारी भी निरीक्षण कर चुके हैं और संबंधित एजेंसी अधिकारियों को जल्द कार्य के निर्देश दे चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने नागरिक अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाने को मंजूरी दी गई थी। जिसके तहत सिरसा के नागरिक अस्पताल में भी एक हजार लीटर की क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट लगाने की मंजूरी मिली थी। मई माह में प्लांट के निर्माण कार्य मंजूर हो गया था। जिसे 20 दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लेकिन तीन माह बीतने के बाद अभी तक प्लांट शुरू नहीं हो पाया है। 20 दिन पहले गुजरात से इंजीनियर ऑक्सीजन प्लांट लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचे थे और अस्पताल में बने शेड के नीचे लगा दिया था। लेकिन तकनीकी खराबी के चलते प्लांट शुरू नहीं हो पाया है।
एक सप्ताह से इंजीनियर का कर रहे इंतजार
चार दिन पहले ही उच्च अधिकारी भी ऑक्सीजन प्लांट का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे थे और स्थिति का जायजा लिया था। जिसके बाद एनएचएआई के अधिकारियों को प्लांट जल्द शुरू करवाने के निर्देश दिए गए थे। लेकिन इसके बाद अभी तक इंजीनियर उपकरण बदलने के लिए नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर हो सकता है उद्घाटन
15 अगस्त के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशभर में अस्पतालों में स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांटों का उद्घाटन करने की चर्चा चल रही है। अगर ऐसा है तो प्लांट को शुरू करने के लिए केवल दो दिन का समय ही शेष बचा है। वीरवार को भी इंजीनियर के नागरिक अस्पताल में पहुंचने की उम्मीद थी, लेकिन दिनभर इंजीनियर नहीं पहुंचा। स्वास्थ्य अधिकारी भी इंजीनियर के इंतजार में हैं।
20 दिन का लक्ष्य तीन माह बाद नहीं हुआ पूरा
सरकार की ओर से ऑक्सीजन प्लांट लगाने का टेंडर एनएचएआई एजेंसी को दिया गया था। प्लांट को 20 दिन में लगाने का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन तीन माह बीतने के बाद भी शुरू नहीं हो पाया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से अपने स्तर पर ऑक्सीजन लाइन बिछाने का कार्य पूरा कर लिया गया है। प्लांट शुरू होने के बाद एक दिन ट्रायल लिया जाना था। जिसके बाद उसमें ऑक्सीजन की शुद्धता को जांचा जाना था, लेकिन प्लांट के एक उपकरण में खराबी आने के बाद उसे शुरू नहीं किया जा सका है।
ऑक्सीजन प्लांट के उद्घाटन को लेकर अभी कोई पत्र प्राप्त नहीं मिला है। इंजीनियर के पहुंचने के बाद ही प्लांट शुरू हो पाएगा। विभाग की ओर से अपने स्तर पर पूरी तैयारी कर ली गई है। अस्पताल के सभी बेडों तक ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाई जा चुकी है।
विज्ञापन

-डॉ. संदीप गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें