लोकसभा चुनाव 2014 के सिरसा संसदीय क्षेत्र के चुनाव पर्यवेक्षक (सामान्य) डॉ. के ऐलनगोवन ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में विधानसभा क्षेत्रवार संवेदनशील, अतिसंवेदनशील और अधिक व सबसे कम होने वाले मतदान केंद्रों की स्क्रूटनी की।
साथ ही संबंधित विधानसभा क्षेत्र के सहायक चुनाव पंजीयन अधिकारियों से पॉलिंग डायरी, बेल्ट यूनिट से संबंधित दस्तावेज प्राप्त किए। इन दस्तावेजों पर मतदान केंद्राें से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी थी।
इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अंशज सिंह, एडीसी शिव प्रसाद शर्मा, सभी नौ विधानसभा क्षेत्रों के सहायक चुनाव पंजीयन अधिकारियों सहित करीब सभी उम्मीदवार मौजूद रहे। उन्होंने सभी उम्मीदवारों के सुझाव व शिकायतें भी सुनी।
इसके साथ-साथ संसदीय क्षेत्र में सबसे अधिक 77.11 प्रतिशत मतदान होेने पर व शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने के लिए अधिकारियों व उम्मीदवारों को शुभकामनाएं दीं। जिन मतदान केंद्रों पर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है उन सभी मतदान केंद्राें के बारे में सभी उम्मीदवारों के समक्ष बताया गया और सबसे कम मतदान वाले केंद्राें के बारे में भी बताया गया।
उन्होंने बताया कि पूरे संसदीय क्षेत्र में 26 मतदान केंद्राें पर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। 39-टोहाना विधानसभा क्षेत्र के तीन मतदान केंद्राें 20, 21 और 102 में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।
41-रतिया विधानसभा क्षेत्र के 19, 124 और 167 मतदान केंद्र यानि तीन केंद्राें पर 90 प्रतिशत से अधिक वोटिंग हुई। इसी तरह से 42- कालांवाली विधानसभा क्षेत्र में कुल सात में 90 प्रतिशत मतदान हुआ है जिनमें बूथ नंबर. 45, 47, 51,88, 89,91 और 94 मतदान केंद्र शामिल है।
43- डबवाली में दो मतदान केंद्रों 45 व 94 में 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है। 44- रानियां में कुल सात मतदान केंद्राें पर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ जिनमें मतदान केंद्र नंबर 30, 41, 45, 48, 78, 87 और 88 शामिल है। इसी प्रकार से 46-ऐलनाबाद में चार मतदान केेंद्राें पर 90 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ है।, जिनमें बूथ नंबर 21, 40, 42 और 56 शामिल है।