फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब रिजल्ट के विरोध में बवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी के आरोपों के साथ मंगलवार को शुरू हुआ बवाल बुधवार को भी जारी रहा। राजकीय नेशनल कॉलेज की छात्राओं के बाद बुधवार को सीएमके नेशनल कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं ने चौ. देवीलाल यूनिवर्सिटी के गेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


छात्राओं ने आरोप लगाया कि गलत चेकिंग या सही रिजल्ट न बनाए जाने की वजह से बीए की 250 में से महज 5 छात्राएं ही पास हुई हैं। विश्वविद्यालय के डीन ऑफ स्टूडेंट वेलफेयर ने आश्वासन दिया कि कमेटी बनाकर पेपरों की दोबारा जांच करवाई जाएगी, तब जाकर छात्राएं शांत हुई।

मंगलवार को राजकीय नेशनल कॉलेज की छात्राओं ने अंग्रेजी विषय का पेपर सही चेक न होने के रोषस्वरूप वीसी कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। छात्राओं का आरोप था कि 700 में से महज 200 छात्राएं ही पास हो सकी हैं, जबकि उनका पेपर काफी अच्छा हुआ था।
विज्ञापन


बीए, बीकॉम, बीएससी और कंप्यूटर साइंस की परीक्षा परिणाम अच्छा न आने पर बुधवार को सीएमके कॉलेज की छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने जोरदार नारेबाजी कर अपना विरोध जताया।

मंगलवार की तोड़फोड़ की घटना से सबक लेकर प्रदर्शनकारी छात्राओं को सुरक्षा कर्मियों ने सीडीएलयू गेट पर ही रोक लिया, जिसकी वजह से वे भीतर प्रवेश नहीं कर सकी।

छात्राओं ने मुख्य द्वार पर ही सीडीएलयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी छात्राओं ने बताया कि लगभग 250 छात्राओं ने बीए की परीक्षा दी थी और सीडीएलयू अधिकारियों की लापरवाही की वजह से मात्र पांच छात्राओं को ही उत्तीर्ण घोषित किया गया है।

उन्होंने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं की ठीक से जांच नहीं की गई या रिजल्ट गलत बनाया गया है। सीडीएलयू की गलती का खामियाजा छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने सीडीएलयू प्रशासन से उनका परीक्षा परिणाम सुधारने की मांग की।

सीडीएलयू के डीन डॉ. एसके गहलावत ने प्रदर्शनकारी छात्राओं से कहा कि गलत परीक्षा परिणाम का समाधान कर दिया जाएगा। इसके लिए कमेटी गठित की जाएगी, जिसमें कालेज प्राचार्या, विषय से संबंधित प्रोफेसर और विवि का प्रतिनिधि शामिल होगा। उन्होंने बताया कि यदि पेपर जांच में नंबर कम दिए गए हैं तो गलती को दुरुस्त कर लिया जाएगा।
 

सिरसा। खराब रिजल्ट पर छात्राओं द्वारा प्रदर्शन करने के मामले में खेद जताते हुए पूर्व प्राध्यापक वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि अंग्रेजी विषय के अध्ययन और अध्यापन को लेकर विश्वविद्यालय स्तर पर विचार गोष्ठियां आयोजित की जानी चाहिए।

 प्रो. वेद का कहना है कि जिले के महाविद्यालय में पढ़ने वाले अधिकतर विद्यार्थियों की पृष्ठभूमि ग्रामीण है, जिनकी अंग्रेजी विषय पर पकड़ इतनी अच्छी नहीं होती। उन्होंने सीडीएलयू कुलपति और कुलसचिव से मांग की है कि भविष्य में ऐसी अप्रिय घटनाओं को टालने के लिए अंग्रेजी विषय के अध्ययन और अध्यापन पर विचार गोष्ठीयों का आयोजन किया जाना चाहिए।


छात्राओं ने मेरे पास रिजल्ट खराब आने की कोई शिकायत नहीं की है और न ही प्रदर्शन करने के विषय में मुझे कुछ पता है। इस बारे में विश्वविद्यालय प्रशासन से पता किया जाएगा।
विज्ञापन

- डॉ. विजय तोमर, प्रिंसिपल, सीएमके नेशनल कॉलेज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें