कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में कोरोनाकाल के दौरान काम करने वाले कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। संबंधित विभागों के कर्मचारियों का पूरा डाला स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर अपलोड करने को लेकर उपायुक्त प्रदीप कुमार विभागों के अधिकारियों की बैठक ली।
बैठक में कोरोनाकाल के दौरान काम करने वाले कर्मचारियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड करने के आदेश जारी किए गए हैं। हालांकि विभागों ने सात जनवरी तक डाटा पोर्टल पर अपलोड करना था। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच स्वास्थ्य केंद्रों पर वैक्सीन लगाई गई। मंगलवार को कुल 123 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई है। विभाग की ओर से अब तक कुल 5008 कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं मंगलवार को जिले में कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं पाया गया।
वर्जन
कोरोना वैक्सीनेशन का दूसरा चरण शुरू करने को लेकर तैयारी की जा रही है। कोरोनाकाल के दौरान काम करने वाले पुलिस, सफाई कर्मचारी, चौकीदार और विभागों के कर्मचारियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए विभागों से कर्मचारियों की लिस्ट मांगी गई है। उपायुक्त ने विभाग अधिकारियों को डाटा दिए जाने के आदेश दिए हैं।
- डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी