फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नई एलईडी लाइट का दिया ऑर्डर, दशहरे के बाद शुरू होगा काम

Sat, 21 Oct 2023 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ईओ के आदेशों के बाद स्ट्रीट लाइट ठीक करते हुए ठेकेदार के कर्मचारी। ​ 
विज्ञापन
सिरसा।
विज्ञापन

शहर में एलईडी लाइट लगाए जाने को लेकर सर्वे से लेकर टेंडर दोनों का काम पूर्ण हो चुका हैं। इतना ही नहीं मुख्यालय के नियमानुसार कमेटी सदस्य कंपनियों के प्लांट पर जाकर एलईडी लाइटों की टेस्टिंग का काम पूरा कर चुकी है। अब अगले सप्ताह 5000 एलईडी लाइट कंपनी भेज देगी, ताकि स्थानीय एजेंसी इंस्टाॅलेशन का काम पूरा कर सके। अधिकारियों की माने तो दशहरे के बाद स्ट्रीट लाइट लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
बता दें कि पूर्व में नगर निगम, परिषद व पालिका टेंडर लगाकर एलईडी लाइट खरीद विभिन्न कंपनियों की खरीद कर लेते थे। लेकिन अब मुख्यालय ने सूर्या और बजाज कंपनियों को एलईटी लाइट के लिए फाइनल किया है। अब इन्हीं कंपनियों से एलईडी लाइट खरीदी जानी है।बता दें कि पूर्व में एक या दो एजेंसियों की एलईडी लाइटों में खामियां देखने को मिली थी। जिसके बाद मुख्यालय ने उन कंपनियों को अपनी सूची से बाहर कर दिया है। लाइटों की गुणवत्ता बनी रहे और ये लंबे समय तक चले और इन दो कंपनियों को फाइनल किया गया है।
विज्ञापन

ईओ के निरीक्षण के बाद पुराने टेंडर से लाइटें हुईं ठीक
नगर परिषद के ईओ अतर सिंह खनगवाल ने भी कार्यभार संभालने से पहले ही शहर का निरीक्षण किया था। जिसमें बड़े स्तर पर स्ट्रीट लाइटें बंद मिली थी। जिसके बाद उन्होंने लाइट इंस्पेक्टर और जेई को मौके पर बुलाकर निर्देश दिए कि वह स्ट्रीट लाइट की गिनती करेंगे और बताएंगे कि उनमें से कितनी बंद हैं। उन्हें दो दिन में यह कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद संबंधित ठेकेदार को ईओ ने फटकार लगाते हुए खराब लाइटों को ठीक करने के निर्देश दिए। जिसके बाद खराब लाइटों को सुधारने का कार्य किया गया।
15, 25 व 45 वॉट के लगेंगी लाइट्स
अधिकारियों की माने तो 15 वॉट, 25 वॉट, 45 वॉट, 60 वॉट और 75 वॉट की एलईडी लाइट्स लगाई जाएंगी। हालांकि पूर्व में कुछ एरिया में एलईडी लाइट लगाई गई, जो सही चल रही हैं। हालांकि मुख्यालय ने पार्कों में लाइटस लगाने के नियमों में बदलाव किया है। ऐसे में कम वॉट की लाइटों में इजाफा होने की उम्मीद है।

यहां लगेंगी मुख्य रूप से लाइटें

1 डबवाली रोड

2 रानियां रोड

3 हिसार रोड

4 भूमणशाह चौक से दिल्ली पुल तक

5 बेगू रोड

6 बरनाला रोड

7 इसके अतिरिक्त शहर की अंदरूनी सभी बाजारों में लाइटें लगाई जाएगी।

हादसों में आएगी कमी

शहर में बंद स्ट्रीट लाइटों के कारण हाईवे व शहर के बाजारों में बेसहारा पशुओं के कारण कई हादसे हो चुके हैं। सड़कों पर अंधेरा होने की शिकायतें विधायक, बिजली मंत्री, उपायुक्त व नगर आयुक्त के पास पहुंच रही थीं। आमजन के साथ साथ पार्षद भी अधिकारियों को लाइटों को लेकर शिकायत कर रहे थे। इन लाइटों के लगने से हादसों में बड़े स्तर पर कमी आएगी।
विज्ञापन






शहर में एलईडी स्ट्रीट लाइटस खरीदने का टेंडर किया जा चुका है। मुख्यालय ने अपनी स्तर पर कंपनियां चयनित की हैं। कंपनी को ऑर्डर दे दिया गया है। दशहरे के बाद स्ट्रीट लाइटस लगाने का कार्य शुरू हो जाएगा। दिवाली पर शहर को पूरी तरह से लाइटों को जगमग कर दिया जाएगा।
- प्रवीण दलाल, एक्सईएन, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें