फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डिंग मंडी गांव में खुले पड़े मैनहोल, टूटे चैंबरों के ढक्कन

विज्ञापन
। गांव में खुले पड़ी नालियां व भरी गंदगी
विज्ञापन
डिंग मंडी। गांव की गलियों में खुले पड़े सीवरेज मैनहोल खुले पड़े हैं। चैबरों के ढक्कन टूट गए हैं और पानी बाहर बह रहा है। मुख्य मार्गों से लेकर रिहायशी इलाकों तक नालियों और सीवर चैंबरों के ऊपर सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं है। इस कारण बच्चों से लेकर बुजुर्गों के लिए हादसों का डर बना रहता है। गांव के बीचों-बीच खुले मैनहोल से गंदा पानी बहता रहता है।
विज्ञापन

कहीं टूटी ईंटों से मुंह बंद करने की नाकाम कोशिश की गई है, तो कहीं सरिया निकला हुआ है। कभी भी किसी की जान पर भारी पड़ सकते हैं। जहां सरकार स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच बंद करने और साफ-सफाई को लेकर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है। वहीं, ग्रामीण इलाकों में सीवरेज ढक्कन जैसी बुनियादी जरूरत भी पूरी नहीं की जा रही।
ग्रामीण राजेंद्र कुमार, सुनील कुमार, राधे श्याम आदि ने बताया कि काफी समय से सीवरेज के मैनहोल ही ढक्कन टूटे हुए है। पंचायत को बोलें तो फंड न होने की बात कहते हैं। बारिश में नालियों में पानी भर गया तो पता ही नहीं चलेगा कि नीचे गड्ढा है या जमीन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें