फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: बस यादें बचीं...148 साल पुरानी रजिस्ट्री डाक सेवा हो गई बंद

Sat, 30 Aug 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
ऐलनाबाद। अंतिम डाक रजिस्ट्री पोस्ट करते सुनीत सरदाना। संवाद
विज्ञापन
ऐलनाबाद। डाक विभाग की 148 साल पुरानी रजिस्ट्री डाक सेवा आज का इतिहास बन गई। विभाग के फैसले के अनुसार 1 सितंबर 2025 से यह सेवा स्पीड पोस्ट में समाहित हो जाएगी। इसी कड़ी में ऐलनाबाद के समाजसेवी सुनीत सरदाना ने क्षेत्र से अंतिम रजिस्ट्री डाक भेजकर इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बन गया है।
विज्ञापन








सुनीत सरदाना ने बताया कि रजिस्ट्री डाक सिर्फ एक सेवा नहीं, बल्कि विश्वास और यादों का प्रतीक रही है। कभी सरकारी नियुक्तियों से लेकर व्यक्तिगत संदेशों तक, हर महत्वपूर्ण दस्तावेज को सुरक्षित पहुंचाने का ज़िम्मा रजिस्ट्री डाक निभाती रही है।







ब्रिटिश शासन काल (1877) में शुरू हुई यह सेवा आमजन के लिए दशकों तक भरोसेमंद रही है। अब यह स्वतंत्र सेवा के रूप में उपलब्ध नहीं होगी, बल्कि इसकी सुविधाएं स्पीड पोस्ट में जोड़ी जाएंगी। सरदाना ने कहा कि रजिस्ट्री सेवा के अंत से एक भावनात्मक अध्याय बंद हुआ है। जिसकी जगह भले ही आधुनिक साधनों ने ले ली हो लेकिन इसकी यादें हमेशा ज़िंदा रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें