फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डंडे से हमला करने वाले सगे भाइयों सहित 4 युवकों को एक साल कैद

Wed, 21 Feb 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। युवक पर डंडे से हमला करने के मामले में न्यायालय ने चार आरोपियों को दोषी करार देते हुए एक साल की कैद व दो हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। इस मामले मेंं शहर थाना पुलिस ने फरवरी 2017 मेंं अभियोग दर्ज किया था।
विज्ञापन

संजय कॉलोनी निवासी विक्की 28 फरवरी 2017 की रात को अपने घर जा रहा था। घर के पास ही बंद गेट निवासी अरुण, संजय कॉलोनी निवासी विक्रम व रवि पुत्र बली राम व रवि निवासी बरनाला पंजाब ने विक्की पर डंडे से हमला कर दिया। इससे विक्की घायल हो गया। शहर थाना पुलिस ने उसका बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया था। पुलिस को विक्की ने बताया कि उसे अरुण का अपनी पत्नी के साथ अवैध संबंध होने का शक था। 28 फरवरी की रात को जब वह घर पहुंचा तो उसने अरुण को अपने घर के बाहर पाया। उसने कारण पूछा तो अरुण व उसके साथियों ने उसपर हमला कर दिया। मंगलवार को इस मामले का निपटारा करते हुए न्यायालय ने चारों आरोपियों को एक साल कैद की सजा सुना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें