सिरसा। सीआईए कालांवाली ने चेकिंग के दौरान गांव भावदीन क्षेत्र से युवक को एक किलो 100 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया। सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया कि आरोपी की पहचान अशोक कुमार निवासी गांव भावदीन के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सीआईए गश्त के दौरान गांव भावदीन के बस अड्डा पर मौजूद था। इस दौरान गांव की तरफ से आता एक युवक ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। शक के आधार पर युवक को काबू कर तलाशी ली तो उससे एक किलो 100 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना डिंग में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद