फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दसवीं के रिजल्ट में एक पायदान और नीचे.. 2024 में 14 वें स्थान पर थे, अब पहुंच गए 15वें स्थान पर

Sat, 17 May 2025 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
चोपटा के गांव नाथूसरी कला की बेटी प्रतिभा की सफलता पर मिठाई बांटकर खुशी का इजहार करते हुए परिजन
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से शनिवार को जारी दसवीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम में सिरसा इस साल एक अंक और फिसल गया। 96.05 प्रतिशत उत्तीर्णता के साथ साल 2024 में सिरसा जिला प्रदेशभर में ओवरऑल 14वें नंबर पर था, जो इस साल फिसलकर 15 वें स्थान पर पहुंच गया। इस साल जिले में 92.74 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे हैं। इस बार परीक्षा परिणाम वर्ष 2024 के मुकाबले 3.31 प्रतिशत कम रहा है।
विज्ञापन

प्रदेश स्तर पर सिरसा में रिजल्ट का स्तर लगातार गिर रहा है। हाल ही में जारी हुए 12वीं के परीक्षा परिणाम में भी जिला प्रदेश में 17 वें नंबर पर रहा था। बता दें कि वर्ष 2023 में दसवीं के परीक्षा परिणाम के मामले में जिला दसवें स्थान पर था।

बता दें कि शनिवार दोपहर को परीक्षा परिणाम जारी होने के साथ ही स्कूल स्टाफ व विद्यार्थी परिणाम देखने में लगे रहे। शिक्षा विभाग की वेबसाइट ने सभी को परेशान किया। साइट पर पड़े अचानक लोड के कारण साइट कई बार क्रेश हुई। इस कारण छात्र और अभिभावकों को 15 से 20 मिनट परिणाम देखने में लगा। यही कारण रहा है कि जिले में टॉपर को लेकर संशय की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा जिले में इस प्रकार रहा परिणाम

कुल विद्यार्थी - 13270 विद्यार्थी

पास हुए - 12307 विद्यार्थी पास हुए
कंपार्टमेँट आई - 688 विद्यार्थियों

फेल हुए - 275 विद्यार्थी
कुल 92.74 प्रतिशत रिजल्ट रहा।

वर्ष अनुसार इस प्रकार रहा है परिणाम
साल, प्रतिशत

2025, 92.74

2024,96.05

2023, 65.63

2022, 85.36

2021, 100 (कोविड)
2020, 64.51
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें