जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रानियां पुलिस ने नशीले कैप्सूल सहित एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से नशे के कैप्सूल बरामद किए हैं। इस बारे में रानियां थाना प्रभारी साधु राम ने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चलाकर धर पकड़ कर रही है इसी के तहत गांव बणी में एक दुकान पर नशे के कैप्सूल बेचे जाने की सूचना प्राप्त हुई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकान से 91 पत्ते प्रतिबंधित दवाइयों के बरामद किए। दुकान संचालक इन दवाइयों का कोई बिल प्रस्तुत नहीं कर पाया। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान संदीप कुमार उर्फ कालिया पुत्र बाबूराम निवासी थेड़शहिदांवाली के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।