फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: व्हाट्सएप पर फौजी बनकर ठग लिए एक लाख तीन हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। खुद को फौजी बताकर एक शातिर ने पनिहारी निवासी एक व्यक्ति से एक लाख तीन हजार रुपये की धोखाधड़ी कर दी। पीड़ित बातों में आ गया और गाड़ी खरीदने को लेकर शातिर के जाल में फंस गया। पीड़ित ने अब मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी ।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार निवासी पनिहारी ने बताया कि 30 मार्च को उसके मोबाइल पर व्हट्सएप मैसेज आया। मैसेज करने वाले ने खुद को फौजी होने की जानकारी दी। उसने प्रोफाइल फोटो में फौजी की फोटो लगा रखी थी। बातचीत के दौरान उसने फौजी से कहा कि उसे एक बोलेरो गाड़ी की आवश्यकता है। जिस पर उक्त आरोपी ने उसे बातों में उसे फंसा लिया और कहा कि उसके पास बोलेरो गाड़ी है वह उसे बेचना चाहता है। उसकी ट्रांसफर दूर हो गई है। वह उसे एक लाख 20 हजार में वह गाड़ी बेच सकता है। ऐसे में उसने उसे व्हाट्सएप पर कॉल की और अपना नाम रविंद्र फौजी बताया। आरोपी ने उससे कुछ एडवांस पेमेंट करने की बात कही। उसने उस पर विश्वास करते हुए 5150 रुपये, इसके पश्चात 9 हजार रुपये उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए । इसके अगले दिन ही उसके पास फिर से फोन आया और गाड़ी की कुल पेमेंट करने की बात कही। उसने विश्वास करते हुए उसके दिए हुए अलग-अलग खातों में एक लाख 3 हजार 908 रुपये की राशि जमा करवा दिए। जिसके पश्चात से उसका फोन बंद आ रहा है। कई दिनों से फोन बंद होने के चलते अब उसे मामले की पूरी जानकारी मिली। जिस पर उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। सदर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें