सिरसा। सेना में नौकरी लगवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने एक लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी सोहन लाल गांव ओटू व सुरेंद्र हांसी का रहने वाला है।
पुलिस को दी शिकायत में ओटू निवासी मुख्तयार सिंह ने बताया कि उसका बेटा बलजिंदर सिंह सेना में जाना चाहता है। गांव के सोहन लाल ने उसे कहा था कि उसका एक जानकार है,उसका नाम सोहन लाल है। सोहन लाल उसके पुत्र को सेना में भर्ती करा देगा। 17 दिसंबर 2025 को सोहन व सुरेंद्र उसके पास आए। पांच लाख रुपये में बात तय हुई। एक लाख रुपये सुरेंद्र ने एडवांस मांगे। उसने एक लाख रुपये उसे दे दिए। इसके बाद सुरेंद्र ने उसके पुत्र को सेना में भर्ती नहीं कराया और एक लाख रुपये हड़प लिए। जांच अधिकारी जयदेव का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।