फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9 ग्राम हेरोइन सहित तस्कर काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला की सीआईए कालांवाली पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान मंडी कालांवाली क्षेत्र से एक व्यक्ति को 9 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। सीआईए कालांवाली प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष चंद्र ने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति की पहचान बलविंद्र सिंह उर्फ बिंद्र निवासी वार्ड नंबर 8 कालांवाली के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना कालांवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए कालांवाली पुलिस टीम के सहायक उप निरीक्षक सोमित कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम मंडी कालांवाली क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रहे व्यक्ति ने पुलिस पार्टी को देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 9 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उन्होंने बताया कि पकड़े गए व्यक्ति को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में नाम पता मालूम कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें