फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 किलो डोडापोस्त के साथ कार सवार तस्कर काबू

विज्ञापन
डोडा पोस्त के साथ पकड़ा गया आरोपी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान गांव खाजाखेड़ा क्षेत्र से कार सवार युवक को 52 किलो डोडा पोस्त के साथ काबू किया है। सीआईए सिरसा प्रभारी सब इंस्पेक्टर साधू राम ने बताया कि पकड़े गए युवक की पहचान नरेश कुमार निवासी संगरिया हाल खाजाखेड़ा के रुप में हुई है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि सीआईए सिरसा के सहायक उप निरीक्षक तरसेम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को गांव खाजाखेड़ा क्षेत्र में सामने से रहे कार सवार युवक ने देखकर भागने की कोशिश की तो शक के आधार पर उक्त कार सवार युवक को काबू कर उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जा से 52 किलो डोडा पोस्त बरामद हुआ। पकड़े गए युवक को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें