हेरोइन के साथ पकड़ा गया आरोपी।
- फोटो : Sirsa
जिला की सीआईए सिरसा पुलिस टीम ने गश्त व चेकिंग के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए डिंग मोड़ क्षेत्र से कार सवार युवक को 251 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान कृष्ण कुमार निवासी भागीबान्दर जिला बठिंडा पंजाब के रूप में हुई है। सीआईए सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवक से सप्लायर के बारे में नाम पता मालूम कर दो लोगों के खिलाफ डिंग थाना में मादक पदार्थ अधिनियम और धारा 188 के तहत अभियोग दर्ज कर सप्लायर की तलाश शुरू कर दी है। इस संबंध में उन्होंने बताया की सीआईए सिरसा पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक सत्यनारायण के नेतृत्व में एक पुलिस टीम कोविड-19 की ड्यूटियों में दौराने नाकाबंदी डिंग मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान फतेहाबाद की तरफ से आ रही मरैजो कार को रोक कर तलाशी ली तो कार के गियर बॉक्स के नजदीक बने कप होल्डर से पॉलीथिन थैली में लिपटी 251 ग्राम हेरोइन हेरोइन बरामद हुई। यह हेरोइन आरोपियों द्वारा बठिंडा और फरीदकोट क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी।