फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल के जनाना वार्ड से नौ मरीजों को जनता अस्पताल में शिफ्ट

विज्ञापन
nine pecent shift to janata hospital - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
कोरोना वायरस के चलते सिविल अस्पताल सिरसा के जनाना वार्ड में भर्ती मरीजों को जनता अस्पताल में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। सिविल अस्पताल के जनाना वार्ड में चलने वाली ओपीडी अब जनता अस्पताल में शुरू कर दी गई है। पहले दिन शिफ्टिंग में कुल नौ मरीजों को जनता अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। सिविल अस्पताल से करीब पांच डॉक्टर अपनी सेवाएं अब जनता अस्पताल में दे रही हैं। सिविल अस्पताल में मौजूद बच्चों की नर्सरी को शिफ्ट न करके उसका मुख्य गेट बंद कर दिया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते सिविल अस्पताल सिरसा में सामान्य ओपीडी पहले ही बंद कर दी थी। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नोटिस जारी कर अस्पताल में स्थित जनाना वार्ड को भी शिफ्ट करने का आदेश दे दिया था। जिसके बाद शनिवार को सिविल अस्पताल सिरसा से जनता अस्पताल में कुल नौ मरीजों को शिफ्ट कर दिया गया। सिविल अस्पताल सिरसा में जनाना वार्ड महिलाओं की डिलीवरी करवाई जाती है। इसके साथ ही महिलाओं की ओपीडी भी जनाना वार्ड में ही देखी जाती है, जो अब जनता अस्पताल में देखी जाएगी।
जनता अस्पताल में सिविल अस्पताल के डॉक्टर करेंगे आपरेशन
सिविल अस्पताल के जनाना वार्ड को जनता अस्पताल में शिफ्ट करने के बाद अब जिले में जो भी डिलीवरी अथवा महिलाओं से संबंधित मरीज आएंगे उनका इलाज जनता अस्पताल में ही किया जाएगा। सिविल अस्पताल के पांच डॉक्टर जनता अस्पताल में अपनी ड्यूटी देंगे। इसमें डॉक्टर मरीजों की ओपीडी देखेंगे तथा आपरेशन भी करेंगे।
विज्ञापन

नर्सरी नहीं होगी शिफ्ट, मुख्य द्वार हुआ बंद
स्वास्थ्य विभाग ने जनाना वार्ड को तो जनता अस्पताल में शिफ्ट कर दिया। लेकिन सिविल अस्पताल में बनी नर्सरी को शिफ्ट नहीं किया जाएगा। सिविल अस्पताल में बनी नर्सरी का मुख्य द्वार बंद कर दिया है, वहीं पीछे का द्वार खोल दिया। बच्चों के साथ आने वाले अभिभावकों को ओपीडी भवन में नहीं आने दिया जाएगा, उन्हें केवल पीछे के रास्ते से ही नर्सरी में प्रवेश करने दिया जा सकेगा।
सिविल अस्पताल में केवल फ्लू ओपीडी
सिविल अस्पताल में केवल खांसी जुकाम तथा निमोनिया के मरीजों की ही जांच की जा रही है। इसके अलावा अस्पताल में किसी अन्य बीमारी का इलाज नहीं किया जाएगा। वहीं मरीजों को फ्लू वार्ड के अलावा और कहीं जाने की अनुमति नहीं है। मरीज फ्लू ओपीडी से ही दवाई लेकर बाहर आ जाएगा। मरीज को अंदर तक नहीं जाने दिया जा रहा है।
जनाना वार्ड को जनता अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। पहले दिन नौ मरीजों को शिफ्ट कर दिया गया है। नर्सरी को सिविल अस्पताल में ही रखा जाएगा। वहीं नर्सरी का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया है। पीछे के गेट से मरीज के साथ परिजन आ सकते हैं।
विज्ञापन

-आरके दहिया, चिकित्सा अधीक्षक, सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें