फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 30 लाख रुपये की ठगी करने का एक आरोपी गिरफ्तार

Tue, 17 Dec 2024 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
चोपटा। नाथूसरी चोपटा थाना क्षेत्र के चार युवकों को वर्क वीजा के आधार पर जर्मनी भेजने के नाम पर 29 लाख 73 हजार रुपये की ठगी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की स्पेशल टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए जिला के पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान सुदेश कुमार निवासी गांव फरमाई कलां जिला सिरसा के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए युवक सुदेश को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी की निशानदेही पर ठगी की राशि बरामद की जाएगी तथा उसके अन्य साथियों की जानकारी हासिल की जाएगी। ताकि उन्हें काबू किया जा सके।
पुलिस अधीक्षक विक्रांत भूषण ने बताया कि पवन कुमार निवासी दड़बा कलां की शिकायत पर नाथूसरी चोपटा थाना में ठगी का अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। आरोपी सुदेश कुमार व उसके साथियों ने पीड़ित युवकों को जर्मनी न भेज कर आर्मेनिया तथा दुबई भेज कर उनके साथ लाखों रुपये की ठगी की। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि स्टडी व वर्क वीजा को लेकर पत्राचार करते समय सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त इमीग्रेशन सेंटर संचालकों से ही संपर्क करें। पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही आगामी कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें