फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: पहले दिन 5000 महिलाओं ने लाडो लक्ष्मी योजना के तहत कराया पंजीकरण

सार

सिरसा में दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना का शुभारंभ राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने किया। एप लॉन्च के पहले दिन ही पांच हजार महिलाओं ने पंजीकरण कराया, हालांकि शुरुआत में सर्वर में दिक्कत आई थी। योजना से महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
कालांवाली। लाडो लक्ष्मी योजना का पंजीकरण करवाने पहुंची महिलाएं। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिरसा। नागरिक अस्पताल में वीरवार को दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के शुभारंभ अवसर पर जिलास्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बतौर मुख्यातिथि पहुंचे राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने योजना का शुभारंभ किया। जिले में पहले ही दिन पांच हजार महिलाओं ने एप से पंजीकरण किया है। हालांकि, एप लॉन्च होते ही एक बार सर्वर में दिक्कत आई, लेकिन दोपहर एक बजे बाद तेजी से काम हुआ।
विज्ञापन


सरकार के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 21,543 महिलाएं है जो मौजूदा समय में पात्र हैं। इन सभी का पंजीकरण किया जाएगा। ऑनलाइन मोबाइल एप के माध्यम से ही आवेदन किया जा सकता है। नागरिक अस्पताल सिरसा के साथ-साथ ऐलनाबाद, कालांवाली, डबवाली, चोपटा सहित विभिन्न ब्लॉकों में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। यहां पर पात्र महिलाओं के आवेदन करवाए गए।

पहली बार सरकार ने सीएससी की लूट से गरीब लोगों को बचाने का रास्ता निकाला है। एक मोबाइल सिम से एक बार में पांच लोगों का पंजीकरण एप के माध्यम से हो सकता है। लेपटॉप व कंप्यूटर आदि से पंजीकरण नहीं किया जा सकता है। वहीं, यदि कोई सीएससी संचालक मोबाइल से आवेदन करने के बदलने में पैसा लेते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ तुरंत प्रभाव से कार्रवाई प्रशासन अमल में लाएगा।
विज्ञापन


क्रीड करेगा मिलान

जिले में ऑनलाइन एप के माध्यम से होने वाले पंजीकरण की जांच सबसे पहले क्रीड विभाग की ओर से की जाएगी, क्योंकि फैमिली आईडी की देखरेख उनके पास है। ऐसे में महिला के बैंक अकाउंट को फैमिली आईडी के बैंक अकाउंट व आधार कार्ड आदि से मिलान करवाया जाएगा। क्रीड से पास होने के बाद संबंधित विभाग के पास आगामी प्रक्रिया के लिए आवेदन जाएगा।

नवरात्र में बेटियों को दिया बड़ा सम्मान : सुभाष बराला

राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने कहा कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत महिला सशक्तीकरण को और मजबूत करने का काम करेगी। भारतीय संस्कृति सबसे प्राचीन व श्रेष्ठ संस्कृति है, जिसमें नारी को पूजनीय माना गया है। नवरात्र के अवसर पर हरियाणा सरकार ने लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत कर माताओं व बेटियों को बड़ा सम्मान दिया है। पूर्व मंत्री गोपाल कांडा ने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय की सोच अंत्योदय की थी, जिसका अर्थ है समाज की पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना। डबवाली स्थित सामुदायिक केंद्र में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ भाजपा नेता बलदेव सिंह मांगेआना ने किया। ऐलनाबाद में ई-दिशा केंद्र में उपमंडल स्तरीय कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा अमीरचंद मेहता ने योजना का शुभारंभ किया। वहीं कालांवाली में क्रीड के जेड क्रीम विकास गर्ग ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।


ये हैं खंड के अनुसार महिलाओं की संख्या
क्षेत्र - पात्र

बडागुढ़ा - 1,644

डबवाली - 3,335

ऐलनाबाद - 1,943

ऐलनाबाद शहरी - 435

कालांवाली शहरी- 248

मंडी डबवाली शहरी - 519

नाथूसरी चोपटा - 3,751

ओढां - 1,366

रानियां - 2,838

रानियां शहरी - 345

सिरसा - 2,852

सिरसा शहरी - 2,267
कुल - 21,543


पहले दिन मोबाइल एप के माध्यम से योजना लॉन्च होने के बाद सर्वर में दिक्कत आई थी। एक बजे के बाद तेजी से कार्य हुआ है और जिले में पांच हजार के करीब महिलाओं ने पंजीकरण किया है। मोबाइल एप के माध्यम से ऑन लाइन आवेदन के प्रति लोगों को जागरूक करने का परिणाम ही है कि पहले दिन इतने आवेदन हुए हैं। मोबाइल एप के अलावा कोई आवेदन की प्रक्रिया नहीं है। एक मोबाइल नंबर से पांच ही महिलाओं के आवेदन हो सकते हैं।
विज्ञापन

- सत्यवान ढिलोड, जिला समाज कल्याण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें