फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में ओमिक्रॉन की दस्तक, पता चलने से पहले ही ठीक हो चुके थे दोनों संक्रमित

विज्ञापन
टीकाकरण के लिए रजिस्ट्रेशन करवाते लोग। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। नागरिक अस्पताल में कार्यरत शिशु रोग विशेषज्ञ के कोरोना संक्रमित आने के बाद अब निकू वार्ड में उपचाराधीन छह दिन के नवजात की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव मिली है। विभाग की ओर से नर्सरी में दाखिल सात और नवजात शिशुओं के सैंपल भी लिए गए है। वहीं शहर में मुंबई से आए परिवार के दो सदस्यों की की रिपोर्ट भी ओमिक्रॉन पॉजिटिव पाई है। हालांकि उनके स्वस्थ होकर वापस लौटने के बाद उनकी रिपोर्ट ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिली है। शनिवार को जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला और प्रशासनिक अधिकारियों सहित 35 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित मिली है। जिले में अब 91 मरीज सक्रिय है और इनमें से अभी 16 मरीज ट्रेस नहीं हो पाए हैं।
विज्ञापन

बीते दिन नागरिक अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद विभाग की चिंता पहले से काफी अधिक बढ़ गई है। जिसके बाद विभाग ने उनके संपर्क में आए अन्य डॉक्टरों और नवजातों के सैंपल भी लिए हैं। बीते दिन विभाग की ओर से नौ नवजातों के सैंपल लिए गए थे। जिनमें से एक छह दिन के नवजात की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। नवजात कंगनपुर क्षेत्र का है। हालांकि उसका स्वास्थ्य सामान्य बताया जा रहा है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 1220 लोगों के सैंपल लिए गए थे। इनमें से 35 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। 1164 मरीजों के सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी शेष है। जिले में अब 91 मरीज कोरोना संक्रमित हैं। इनमें से 16 मरीजों को अभी विभाग की ओर से ट्रेस नहीं किया जा सका है। इनमें से 70 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है जबकि पांच मरीजों का इलाज अस्पतालों में चल रहा है। जिले का रिकवरी रेट अभी 97.95 फीसदी है।
जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रशासनिक अधिकारी सहित 35 मरीज संक्रमित
शनिवार को जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला, प्रशासनिक अधिकारी, एक निजी अस्पताल के डॉक्टर सहित कुल 35 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 18 से कम आयु के पांच मरीज व छह दिन का एक नवजात भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। वहीं विभाग ने संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपल भी लिए हैं ताकि संक्रमण के फैैलाव को रोका जा सके। वहीं जेजेपी नेता अजय सिंह चौटाला व अन्य सदस्यों को होम आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

स्वस्थ होकर मुंबई वापस लौटने के बाद ओमिक्रॉन के सैंपलों की आई रिपोर्ट
19 दिसंबर को मुंबई से सिरसा के हुडा सेक्टर में अपने पिता से मिलने के लिए पहुंचने परिवार के तीन सदस्य की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। जिसके बाद तीनों सदस्यों को हुडा सेक्टर में होम आइसोलेट कर दिया गया था और 27 दिसंबर को उनके ओमिक्रॉन जांच के लिए सैंपल लैब में भेजे गए थे। जिसके बाद शनिवार को रिपोर्ट में वह ओमिक्रॉन संक्रमित मिले हैं। संक्रमित आने वालों में 15 वर्षीय युवक और उसका 45 वर्षीय पिता था। जोकि मुंबई से आए थे। स्वस्थ होने के बाद उनका परिवार अब वापस मुंबई लौट चुका है। वहीं लापरवाही यह कि अब उनकी रिपोर्ट आई है, वह भी ओमिक्रॉन पॉजिटिव की। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने उनके संपर्क में आए अन्य लोगों के सैंपल भी लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
13 और 27 तिथि को ही भेजे जाते है ओमिक्रॉन जांच के लिए सैंपल
जिले में अब हर रोज कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ता जा रहा है। संक्रमित पाए जाने वाले सभी मरीजों के सैंपल ओमिक्रॉन जांच के लिए भेजे जाते हैं। विभाग की ओर से माह की 13 और 27 तिथि को ही ओमिक्रॉन जांच के लिए सैंपल रोहतक लैब भेजे जाते है। हालांकि इनकी रिपोर्ट को 10 से 12 दिन बाद आ रही है।
जिले में शनिवार को 35 नए कोरोना संक्रमित केस पाए गए हैं। इन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है और उनके स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखा जा रहा है। संक्रमितों के संपर्क में आने वालों के सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-डॉ. मनीष बांसल, सिविल सर्जन, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें