फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ट्यूबवेल में लगाई पुरानी मोटर, घटिया तार, ठेकेदार बोला-70 लाख की पेमेंट अटकी

विज्ञापन
ट्यूबवेल लगाने में अनियमितताएं बरतने की जानकारी देते लोग। 
विज्ञापन
सिरसा। वार्ड-26 के लोगों ने जन स्वास्थ्य विभाग के ठेकेदार पर ट्यूबवेल में घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। वार्डवासियों का कहना है कि ठेकेदार ने ट्यूबवेल में पुरानी सबमर्सिबल मोटर और घटिया केबल लगाई है। उन्होंने इस मामले में मुख्यमंत्री से लेकर अन्य अधिकारियों को शिकायत भेजी है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर समाधान नहीं हुआ तो रोड जाम करेंगे।
विज्ञापन

उधर, ठेकेदार तरुण गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री के दौरे के बाद अधिकारियों के मौखिक आदेशों पर ही 70 लाख रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन विभाग ने अभी तक कोई पेमेंट नहीं की। उनका कहना है कि कुछ लोग उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं और आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को पहले ही मौजूदा स्थिति की जानकारी दे दी गई थी। वार्डवासियों ने बताया कि करीब दो माह पहले नए ट्यूबवेल लगवाए गए थे, ताकि पेयजल की किल्लत को दूर किया जा सके।
उन्होंने आरोप लगाया कि नए उपकरणों के बजाय पुरानी मोटर और नकली केबल लगाई गई। जब उन्होंने जेई से शिकायत की, तो उनका सामना धमकियों से हुआ। वार्डवासियों ने चेतावनी दी कि यदि शिकायत का समाधान एक सप्ताह में नहीं हुआ तो वे धरना देंगे और आवश्यकता पड़ने पर रोड जाम भी करेंगे। ठेकेदार ने कहा कि अभी तक वार्ड 26 के ट्यूबवेल पर नई मोटर नहीं लगी है और केवल पुरानी मोटर का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारी लिखित आदेश नहीं देते, इसलिए उन्होंने मौखिक आदेश के आधार पर काम किया। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पेमेंट नहीं हुई तो आगामी काम रोक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें