डबवाली। गांव मसीतां में वृद्ध ने शनिवार को अपने घर में फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी। मृतक की पहचान 60 वर्षीय हरनेक सिंह पुत्र भरपूर सिंह के तौर पर हुई है। शहर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय सिविल अस्पताल में पहुंचाया। आत्महत्या करने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
शहर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी परमजीत कौर के बयानों के आधार पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि हरनेक सिंह ने अलसुबह करीब 4.30 बजे अपने एक जानकार को फोन किया था, उस समय वह शराब के नशे में था। करीब सात बजे वह व्यक्ति उसके घर मिलने के लिए पहुंचा, तो उन्होंने देखा कि वह अपने कमरे में फांसी पर लटका हुआ था।