फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, माैत

Tue, 10 Feb 2026 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बड़ागुढ़ा। नेशनल हाईवे नंबर 9 पर गांव साहुवाला प्रथम के निकट स्थित गोशाला के पास मंगलवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को कुचल दिया। दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई। इस संबंध में बडागुढ़ा थाना पुलिस ने बुजुर्ग के पुत्र के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में गांव पंजुआना निवासी सूरज ने बताया कि मंगलवार अलसुबह वह, उसका पिता हेतराम, उसका जीजा राजेन्द्र निवासी गांव धिंगतानिया तथा उसकी 2 बहनें पूजा व सुमन सहित पांचों लोग थ्री व्हीलर में सवार होकर पंजुआना से डबवाली में अपनी रिश्तेदारी में जाने के लिए निकले थे। सुबह करीब 5:15 बजे रास्ते में उसके पिता करीब 55 वर्षीय हेतराम ने लघुशंका करने के लिए थ्री व्हीलर को रुकवा लिया। जब उसके पिता सड़क किनारे लघुशंका कर थ्री व्हीलर की ओर वापस आ रहे थे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

सूरज ने बताया कि ट्रक के टायर उसके पिता के ऊपर से गुजर गए। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक सहित मौके से भाग निकला। वह अपने पिता को सिरसा के सरकारी अस्पताल में लेकर गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

सूचना के बाद बड़ागुढ़ा पुलिस ने पहुंचकर परिजनों के बयान दर्ज करते हुए शव का पोस्टमार्टम करवाया। एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि मृतक हेतराम के पुत्र के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें