फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, जिले में 80 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। शनिवार को जिले में कोरोना के 80 केस पॉजिटिव आए। जबकि जिले में पंजुआना निवासी 72 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। उसे बुखार होने पर सिरसा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। लेकिन सात नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं 94 लोग ठीक हो गए। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 113862 लोगों की जांच कर दी है। जिसमें 5856 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सिरसा में 80 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। नए मिले संक्रमितों में 37 शहर से, 14 डबवाली अर्बन से, 8 ऐलनाबाद से, 3 कालांवाली से, 3 ओढ़ां से, 3 नाथूसरी चोपटा से, 5 माधोसिंघाना से, 2 रानियां से, 3 चौटाला से और 2 बड़ागुढ़ा से संक्रमित पाए गए हैं।
कोरोना वाली खबर में जोड
खैरपुर स्कूल में सात बच्चे संक्रमित, दो दिन के लिए स्कूल बंद
कोरोना का संक्रमण स्कूलों में भी फैलने लग गया है। शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरपुर में सात बच्चों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। एहतियातन स्कूल को दो दिनों के लिए बंद कर दिया गया। वहीं शनिवार को स्कूल को सेनिटाइज करवाया गया। स्कूल में वीरवार और शुक्रवार को बच्चों और स्टाफ के सैंपल लिए गए थे। स्कूली बच्चों की अभी कुछ रिपोर्ट आना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें