फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव थेड़ी बाबा सावन सिंह के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई। वाहन चालक मौके से भाग गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना बारे सूचित किया। पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया और शव को पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में पहुंचाया। जानकारी अनुसार मूल रूप से राजस्थान व हाल निवासी पपीहा पार्क फतेहाबाद करीब 65 वर्षीय मंगू बागड़िया, जोकि शनिवार को गांव थेड़ी बाबा सावन सिंह में आया हुआ था। इसी दौरान गांव के बस स्टैंड के निकट उसे तेज रफ्तार वाहन चालक ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचित कर उसे अस्पताल में पहुंचाया, जहां कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बाद में परिजनों को घटना बारे सूचित किया। सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें