ओटू हैड का निरीक्षण करते ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल।
सिरसा। ओडिशा के राज्यपाल प्रो. गणेशीलाल ने वीरवार को जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों व गांवों का दौरा किया। उन्होंने जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे राहत व बचाव कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने गांव खैरेकां से ओटू हेड तक के तटबंधों को चेक किया। इस दौरान उन्होंने तटबंधों पर मौजूद ग्रामीणों से भी बातचीत की और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया।
राज्यपाल गणेशी लाल ने जिला प्रशासन द्वारा ग्रामीणों के सहयोग से किए जा रहे बाढ़ नियंत्रण व बचाव कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने ग्रामीणों को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिला में जिस प्रकार प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की, उससे अब तक जिला के कई गांवों व आबादी वाले क्षेत्रों को सुरक्षित रखना संभव हो पाया। उन्होंने कहा कि बाढ़ से बचाव कार्य में ग्रामीणों का बहुत सहयोग रहा है, यह सराहनीय है। इस मौके पर राज्यपाल के सुपुत्र मनीष सिंगला, निजी सचिव डाॅ. विनोद स्वामी, कार्यकारी अभियंता अजीत हुड्डा, सरपंच कुलबीर, बलबीर बोयत मौजूद रहे।