फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: अब अल्ट्रासाउंड कराने के लिए आरसीएच आईडी जरूरी

Wed, 26 Mar 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
आरसीएच आईडी को लेकर जानकारी देते सिविल स​र्जन डॉ. महेंद्र सिंह भादू। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गर्भवती महिलाओं को अब अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए आरसीएच आईडी अनिवार्य है, अगर किसी गर्भवती महिला ने यह पंजीकरण नहीं करवाया है तो अल्ट्रासाउंड करवाने में बाधा आ सकती है। बुधवार को आयोजित वर्कशाप में मुख्य अतिथि डॉ. विरेश भूषण व सिविल सर्जन डाॅ. महेंद्र भादू ने पीसी-पीएनडीटी एक्ट के बारे में बताया और एक्ट का पालन के बारे में दिशा-निर्देश भी दिए।
विज्ञापन




जिला नोडल अधिकारी डॉ. साकेत कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवती महिलाओं के लिए आरसीएच आईडी व एमसीटीएस नंबर अनिवार्य कर दिया गया है। इसके तहत गर्भवती महिलाएं अपने निकटतम स्वास्थ्य केंद्र, उपमंडल स्तरीय व जिला अस्पताल में पंजीकरण करवा सकती हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर भी आरसीएच पंजीकरण के बारे में बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें